फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Asta 2025: होली से पहले शनि होंगे अस्त, मेष समेत इन दो राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ

Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Asta 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह जातकों को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह जातकों को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। - फोटो : amar ujala
Shani Asta 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह जातकों को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को करियर, व्यापार व नौकरी में सफलता की प्राप्ति होती हैं। वह एक मंद गति से चलने वाले ग्रह है और चाल धीमी होने के कारण जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबी अवधि तक बना रहता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई वर्ष का समय लेते हैं। परंतु जब भी वह राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। बता दें शनि 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले न्याय के देवता शनि 28 फरवरी, 2025 को कुंभ राशि में अस्त होने वाले है। शनि के अस्त होने पर इन तीन राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
लव लाइफ में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिषियों की मानें तो शनि के अस्त होने पर मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन लाभ के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके कामों में तेजी आएगी। इस दौरान शनि के शुभ प्रभाव से किसी नए वाहन या जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकादमों में सफलता हासिल होगी। रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक साथ कई स्रोतों से धन अर्जित करने के मौके मिलेंगे। लव लाइफ में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनि के अस्त होने पर कर्क राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आपको साझेदारी में काम करने से लाभ मिल सकता है। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।  पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन

4 of 4
। मार्केटिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। सेहत में राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
यह समय धनु राशि वालों के लिए भी बेहद खास है। आपके प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। शनि के शुभ प्रभाव से किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान आपके कामकाज में भी तेजी आएगी और वाहन, जमीन-जायदाद खरीदने का सपना भी पूरा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग है। मार्केटिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। 



Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा ध्यान रखें चाणक्य नीति की ये चार बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें