Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद शुभ है। दरअसल, 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। फिर 24 सितंबर को मन के कारक चंद्रमा सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक महालक्ष्मी बेहद ही कल्याणकारी योग है। इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, आर्थिक समृद्धि, कला विस्तार और विवाह संबंधी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। ऐसे में यह योग किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं।