फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Lakshmi Yog 2025: महालक्ष्मी राजयोग से इन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

Fri, 07 Mar 2025 12:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Lakshmi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि न्यायधीश और मंगल ऊर्जा के कारक है, तो वहीं चंद्रमा ग्रह को मन का कारक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Maha Lakshmi Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
Maha Lakshmi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि न्यायधीश और मंगल ऊर्जा के कारक है, तो वहीं चंद्रमा ग्रह को मन का कारक माना जाता है। वह सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से भ्रमण करने वाले ग्रह हैं और उनके प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति और मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं।

कहते हैं कि यदि कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक के सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं और उसकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों से युति भी बनाते हैं। बता दें चंद्रमा 7 मार्च 2025 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि में एंट्री कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद है।

ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे 'महालक्ष्मी राजयोग' का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को हर क्षेत्र के कार्यों में सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
करियर में मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। योग के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। इस दौरान जमीन से जुड़ा मामला हल होगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। करियर में मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
महालक्ष्मी राजयोग से आपके तनाव में कमी आएगी। धन को लेकर चल रही परेशानियों का निवारण होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कोर्ट का मामला हल होने से राहत मिलेगी। वेतन में वृद्धि के योग है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है।

4 of 5
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। निवेश के लिए समय शुभ रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।  आपकी योजनाएं सफल होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
महालक्ष्मी राजयोग आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। सरकारी कामों को लेकर चल रही समस्या अब समाप्त होगी। परिवार में किसी की नौकरी लगने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। करियर में लाभ होगा। आप संतान को लेकर कहीं पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।  आपकी योजनाएं सफल होंगी।



Rahu Remedies on Holi: होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें