मीन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए माघ अमावस्या प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील रह सकती है। इस दिन रिश्तों में गलतफहमी या तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे शब्दों या व्यवहार से बचें, जिससे पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचे। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। केवल भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि अपने कर्मों पर भी ध्यान दें। गलत कार्यों और असत्य से दूरी बनाए रखें, क्योंकि कोई व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए आपका उपयोग कर सकता है। यदि अकेलापन महसूस हो, तो नकारात्मक सोच में उलझने के बजाय खुद को किसी सकारात्मक और रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।