फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : ग्रहों की चाल बताती है कि सूबे में इस नेता के सिर सजेगा ताज

Tue, 11 Dec 2018 03:50 PM IST
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 3
madhya pradesh election 2018
सूबे में विधानसभा चुनावों के बाद वोटों की गिनती जारी है और कुछ ही देर में अंतिम नतीजे आ जायेंगे। लेकिन रुझान बताते हैं कि इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वापसी की है। ऐसे में यदि वह विधानसभा में संख्याबल को पूरा कर लेती है तो सूबे का मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री के मुकुट के दो प्रबल दावेदारों के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ का नाम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री के चयन पर अंतिम फैसला तो आलाकमान करेगा लेकिन आइए ज्योतिष की नजर से देखते हैं कि किसके सितारे बुलंद हैं और किसके सिर सजेगा ताज —
विज्ञापन

2 of 3
kamalnath-jyotiraditya
शिव का राज खत्म, अब कमल होंगे सूबे के नाथ!
सूबे में शिव के राज की खत्म होने पर जिस नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, उसमें कमलनाथ का नाम सबसे आगे है। कमलनाथ का जन्म मकर लग्न में हुआ है एवं इनकी जन्मकालिक राशि कन्या है। वर्तमान में इनकी शनि की महादशा में बृहस्पति की अंतरदशा चल रही है। यद्यपि शनि नामक ग्रह परम राजयोगकारी है, परंतु बृहस्पति की चल रही अंतरदशा नकारात्मक है। परंतु गोचर में शनि प्रभावकारी होने के कारण इन्हें येन-केन-प्रकारेण मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाने का प्रयास करेगा। सारांश यह है कि साम-दाम-भेद सभी नीतियों को अपनाते हुए इनके मुख्यमंत्री के पद पर बैठने की संभावना बलवती कही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ज्योतिरादित्य सिंधिया
सत्ता की कुर्सी से कितनी दूर हैं सिंधिया?
मध्य प्रदेश की सत्ता के प्रबल दावेदारों में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दूसरे प्रबल दावेदार ज्येातिरादित्य सिंधिया हैं। इनका जन्म भी मकर लग्न का है एवं इनकी जन्माकलिक राशि कुंभ है और ये वर्तमान में अप्रिय दशा से गुजर रहे हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि शनि की महादशा में राहु की अंतरदशा चल रही है। जिसके फलस्वरूप आखिरी समय में मुख्यमंत्री की रेस से बाहर होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें