फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Laxmi: इन राशि वालों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन-वैभव और सुख-सुविधाओं से भरपूर जीते हैं जीवन

Fri, 05 Jun 2026 10:57 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। देवी की कृपा से इन जातकों के जीवन में धन, वैभव, सम्मान और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। मान्यता है कि, शुक्र ग्रह का संबंध मां लक्ष्मी से भी होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति होती है, तो उसे आर्थिक समृद्धि, आकर्षक व्यक्तित्व, भौतिक सुखों और कला के क्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहती हैं, जिसके कारण उनके जीवन में धन-संपत्ति, मान-सम्मान और खुशहाली के योग प्रबल रहते हैं। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है।
Samsaptak Yog: गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ
Shukra Gochar: शुक्र का कर्क राशि में गोचर इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, 8 जून से बरतनी होगी सावधानी
विज्ञापन

2 of 4
Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign - फोटो : adobe stock
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये लोग मेहनती और भौतिक सुखों का आनंद लेने वाले होते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा से इन्हें धन-संपत्ति, सुख-सुविधाएं और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती हैं। इन राशि वालों को प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी इन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं।
Zodiac Signs Personality: मनमौजी स्वभाव के होते हैं इन राशि के लोग, काम की नहीं लेते ज्यादा टेंशन
Guru Gochar 2026: आने वाले 5 महीनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु की कृपा, तरक्की के खुलेंगे रास्ते और किस्मत देगी साथ
विज्ञापन

3 of 4
Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign - फोटो : adobe
आर्थिक मामलों में ये अक्सर मजबूत स्थिति में रहते हैं और जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये कला-रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष पहचान बना सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इनके जीवन में धन का प्रवाह बना रहता है। ये लोग अपने संतुलित स्वभाव और बुद्धिमत्ता के बल पर समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके अलाव सेहत भी शानदार रहती है। धन लाभ के कई अवसर इन्हें प्राप्त होते हैं।
Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम
विज्ञापन

4 of 4
Maa Laxmi Favourite Zodiac Sign - फोटो : adobe stock
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की मान्यता है। ये लोग संवेदनशील और परिवार को महत्व देने वाले होते हैं। देवी के आशीर्वाद से इन्हें करियर-व्यवसाय और कला में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और समय-समय पर धन लाभ के योग बनते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में प्रेम तथा सामंजस्य देखने को मिलता है। निवेश से भी अच्छा लाभ कमाते हैं।
Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी योग से बदलेगा इन राशियों का समय, करियर-नौकरी और रिश्तों में आएगा जबरदस्त उछाल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें