फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Colour According To Zodiac: अपनी राशि के अनुसार जानिए कौन सा रंग आपके लिए रहेगा लकी

Fri, 21 Nov 2025 10:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Colour According To Zodiac Sign: राशि और ग्रहों के आधार पर शुभ रंग चुनना अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और खुशियां वास करती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव भी आते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
Lucky Colour According To Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद होती हैं। प्रत्येक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। इन ग्रहों का प्रभाव सीधे तौर पर जातकों के जीवन पर पड़ता है। जहां कुंडली में ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं उनसे जुड़ा हुआ रंग भी जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। ऐसे में राशि और ग्रहों के आधार पर शुभ रंग चुनना अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और खुशियां वास करती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव भी आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार कौन-सा रंग आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल है, जिन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इस राशि वालों के लिए लाल रंग अत्यंत शुभ माना गया है। इस रंग के प्रभाव से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे जीवन में फायदा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सफेद व गुलाबी रंग कल्याणकारी है। दरअसल, इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। उन्हें, कला, संगी, प्रेम और सौभाग्य का कारक माना जाता है। इसलिए इन जातकों को इस रंग के वस्त्र धारण करने पर शुक्र की कृपा से लेकर भाग्य का पूर्ण साथ मिलता है।

4 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। इन्हें ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग शुभ होता है। इसके प्रभाव से करियर में अच्छे परिणाम, शिक्षा में सफलता व बेहतर संवाद का गुण हासिल होता है। साथ ही इससे शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। वह मन और मानसिक शांति के कारक है। सफेद रंग चंद्रमा की शीतलता को दर्शाता है। इसलिए कर्क राशि वालों के लिए सफेद रंग लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से तनाव में कमी और जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है। वह आत्मविश्वास, मान-सम्मान और पिता के कारक ग्रह है। यही नहीं सूर्य सभी ग्रहों के राजा भी है। नारंगी और पीला रंग उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए सिंह राशि वालों के लिए यह रंग लकी होता है। इससे आपके प्रभाव में भी वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए हरा रंग शुभ होता है। इसके प्रभाव से आपके अटके काम पूरे व करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है। चूंकि इस राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। इसलिए बुधवार का दिन भी आपके लिए विशेष माना गया है।

8 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र देव हैं। वह सभी ग्रहों में सबसे शुभ माने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के आकर्षण को बढ़ाता है। साथ ही कला और प्रेम में भी वृद्धि होती हैं। इन राशि वालों को सफेद और सिल्वर रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह आपके लिए बेहद शुभ है।

9 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इन राशि वालों के लिए भी लाल रंग शुभ होता है। इस रंग को प्राथमिकता देने से आपके प्रभाव में वृद्धि और जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इसके अलावा साहस-पराक्रम में भी वृद्धि संभव है।

10 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि वालों के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपके मिलती है। इसके अलावा विवाह संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

11 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि का वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं। उन्हें न्याय का देवता व कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि की कृपा होने पर व्यक्ति सफलता, सम्मान और कार्यों में मनचाहा फल प्राप्त करता है। चूंकि इस राशि के स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए इन लोगों के लिए नीला रंग शुभ साबित होता है।

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज

12 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनि कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह है। इसलिए इन लोगों को भी नीले रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके प्रभाव से कार्यों में सफलता, धन लाभ और अन्य शुभ परिणाम प्राप्त होते है। यही नहीं व्यक्ति सभी नकारात्मकताओं के भी दूर होता है। यह रंग बुद्धि और मन में सकारात्मक उत्पन्न करता है। 

Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क
विज्ञापन

13 of 13
Lucky Colour According To Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है। इसके स्वामी बृहस्पतिदेव हैं। इन लोगों के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से धन लाभ, सुख-समृद्धि और सकारात्मक जीवन में वास करती हैं। यह रंग विशेष रूप से सुख प्रदान करने वाला होता है।

 


People With Teeth Gap Personality: किस स्वभाव के होते हैं दांतों में गैप वाले लोग ? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें