मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए। विवाहितों को अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।