फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन राशि वाले लोगों का कर्क राशि वालों के साथ प्रेम संबंध में होता है टकराव

Fri, 09 Feb 2018 07:55 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैलेंटाइन यानी 14 फरवरी नजदीक आ रहा है। दुनिया में ऐसे बहुत लोग होते हैं जो सच्चे प्यार को पाने के लिए तमाम कोशिशे करते हैं। इनमें से कुछ सफल होते है तो कुछ के हाथ में असफलता मिलती है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसे होती है जिनका प्रेम संबंध तो आसानी से बन जाता है लेकिन आगे चलकर दोनो के बीच में टकराव की स्थिति बन जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि
मेष और कर्क राशि के स्वभाव बहुत ही मुश्किल से ही एक दूसरे से मेल खाता है। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है जिसके कारण मेष राशि वाले जातक ऊर्जा से भरे रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के जातक भावुक और संवेदनशील प्रकृति के होते हैं। जिसके कारण से इनका स्वभाव एक दूसरे से टकराव की स्थिति में रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले कर्क राशि वालों को शुरुआत में तो एक दूसरे को प्रभावित करते हैं लेकिन कुछ समय के बाद कर्क की कुंभ से अनबन शुरू हो जाती है। कुंभ जातक काफी सक्रिय ओर उत्साह वाले होते है जबकि कर्क जातक अपने दायरे से बाहर निकलने में झिझकते है। अक्सर कुंभ और कर्क जातकों को प्रेम में अंतर्विरोध इसी को लेकर पैदा होते हैं
विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील स्वभाव के होते हैं वहीं कर्क राशि वाले अपने स्वभाव भावुक होते है। इन दोनों राशियों के लिए आपस में रिश्ते ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें