फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 9 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 08 Feb 2019 06:59 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
प्रेम और दोस्ती के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। असंयमित संबंध से आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। अपने दोस्त के साथ समय बिताएंगे, साथ ही आपके मित्र से आपको तोफहा मिल सकता है। नए प्रेम संबंध बन सकते है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आप अपने दोस्तों से अपना दुख-दर्द साझा कर सकते है। प्रेम को विवाह में परिवर्तित करने का समय आ गया है। आज आप अपने माता-पिता से अपनी मन की बात कह सकते है। शायद वे आपकी बात को मान जाएं। जीवनसाथी के लिए आपको समय निकालना होगा अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है।
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। आपका मन खुश है। आप सहजता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। नए रिश्ते कायम हो सकते है, साथ ही नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
मित्र या बहन से आज आपका झगड़ा हो सकता है। अपने प्रेमी की इच्छाओं का ख्याल रखे और उसे पूरी इज्जत दें, अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। प्रेमी या पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। बात को ज्यादा ज्यादा तूल न दें, शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
रोमांस के लिए दिन बेहतर है। आप अपने साथी के साथ हसीं-मजाक का माहौल बनाएंगे। मेहनत करेंगे तो शिक्षा, प्रतियोगिता में भी सफ़लता मिल सकती है। आपके घर में संतान को लेकर आपको खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
आपके घर में आज  कठिनाइयों का माहौल रहेगा। जीवन में समंजस्य के लिए अपने साथी के साथ मिल कर वातावरण को अनुकूल बनाने का प्रयास करें। मीठी वाणी से आप आज सबका दिल जीत लेंगे। आज आपके नए मित्र बनेंगे। साथी की भावनाओं को समझें। अपने प्यार की गर्मी से लव पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।
 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए भी दिन अच्छा है। अपने मन की बात कह ही डालिये। हल्का-फुल्का मजाक और प्रेम भरे शब्द साथी के मन को मोह लेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
परिवार में आज आपकी किसी से नोक-झोंक हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपसी सम्बन्धो में समझदारी से काम लें। सगाई के योग बनते दिख रहे हैं। कामकाजी पत्नी मिलने की संभावना है। सुंदर जीवनसाथी की इच्छा पूरी हो सकती है।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
मित्रों से सावधान रहें। साथ ही आज आप अपने मन की बात सुनें। पति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पेट संबंधी बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। जो युवक-युवतियां लव मैरिज करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम है। माता-पिता से आज कहा-सुनी हो सकती है।
 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
आज के दिन आपको प्रेमी का सान्निध्य मिलेगा। आज से ही आपके जीवन की नई शुरुआत होगी, जो आपके जीवन को प्रगति के राह पर ले जाएगा। वाणी पर कण्ट्रोल रखे। अपशब्द आपके निजी रिश्तों को खराब कर सकता है। धन संबंधी परेशानी आपको अपने प्रियजन से दूर रखेगी।
 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
आज के दिन कार्य की अधिकता के कारण आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे। संतान से भी विवाद हो सकता है। साथ ही आपके बीच नफरत के बीज अंकुरित हो सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। आज आपका मन काफी विचलित रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
जीवनसाथी से धन लाभ हो सकता है। अनावश्यक विवाद से बचने की कोशिश करें। पुराने मित्र के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित हो सकते हैं। आप अपने परिवार से दूर जा सकते हैं क्योंकि अब आपका ट्रांसफर हो सकता है। विवाह का रिश्ता होते-होते टूट सकता है। आपके विवाह में अभी कुछ समय शेष है, इसलिए आपको विवाह के लिए जल्दबाजी नही करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें