फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 3 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sat, 02 Feb 2019 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
आज आप अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्यार और आनन्द के क्षण आपको भाव विभोर कर देंगे। यह आपके रिश्तों में एक्साईटमेन्ट और मजबूती देगा। आज के दिन आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। अगर सरकारी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपको कम्पटीशन से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
रोमांन्टिक लाइफ के लिए आज का दिन उत्साहजनक नहीं है। लव पार्टनर भी अपने दैनिक कार्यों की वजह से मिल नहीं पाएंगे। फोन पर ही बात हो पाएगी। अगर अभी विवाह का रिश्ता तय हुआ है, तो सम्भल कर चलें। किसी प्रकार का अनैतिक व्यवहार आपके रिश्तों को खराब कर सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
रोमांस की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़ ली है लेकिन लवलाइफ में अशांति हो सकती है। फ्रेंड या पार्टनर के साथ विवाह या भविष्य की योजनाए बन सकती है। यह आपकी रोमान्टिक लाइफ को प्रभावित करेगी। रिश्तों में भावनाओं की अहम भूमिका होती है। उसे समझें और आगे बढ़े।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
अपने प्रेमी या लाईफ पार्टनर की तरफ ध्यान दें उनकी भावनाओं को समझें उनकी हिम्मत बनें नहीं तो ब्रेक आपका हो सकता है। भविष्य में खूबसूरत जीवनसाथी मिल सकता है। बैंक से अगर कर्जा लिया है तो जीवन साथी की मदद से आप उसे अदा कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
जो जैसा दिखता है जरूरी नहीं होता की वो वैसा ही हो। प्रेमी के प्रेम की गहराई को समझे। प्यार फूलों की तरह होता है। यही सोच आपकी लव लाइफ में मधुरता लाएगी और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
मन विचलित है। दिमाग में कनफ्यूशन है। बच्चों की विद्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। अगर लव पार्टनर से ब्रेक अप हुआ है तो आज कान्टेक्ट करें स्थिति सुधर सकती है। मित्रों या जीवनसाथी के साथ होलीडे पर जा सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
दिन रोमांचक है। आज रोमांस और प्रेम आपके रिश्तों की दूरियाँ और परेशानियों को कम करेगा। अगर लव पार्टनर विदेश में हैं तो वाट्सअप पर लम्बी बातचीत होगी। आज आपका ट्रांसफर हो सकता है। दिन अनुकूल है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
प्रेम में गरम जोशी रहेगी लेकिन भाई- बहन से आज विवाद हो सकता है। किसी भी बात की गहराई या सच्चाई को जाने बिना कोई फैसला न लें। प्रियजन या फ्रेन्ड के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। आज आपकी पदोन्नती हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
दिन आपके फेवर में है अपनी योग्यता का पूरा लाभ उठाए। आफिस में कार्य की अधिकता के कारण पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। अपनी बुद्धिमता के कारण आप सभी पर अच्छा इम्प्रेशन छोड़ेंगे। आज के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर 
जीवनसाथी के साथ आज के दिन घूमने जा सकते हैं। दिल में रोमांस है ताजगी है लेकिन शायद आपके प्रियतम का मूड स्विंग हो सकता है। आज के दिन किसी फैसले से आपके जीवनसाथी का दिल दुख सकता है। आज हंसी-मजाक के कारण आपका मूड ठीक रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ 
आप मानसिक रूप से स्ट्रांग है। रिलेशनशिप में रंग भरें। आज लव पार्टनर को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। संतान से भी आपको  खुशी मिलेगी। भाई का दिया गया आईडिया व्यापार में वृद्धि लाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
आपके प्रियतम से किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें, सच्चाई का पता चलने पर आपका रिश्ता टूट सकता हैं। अपने प्रियतम से कुछ छिपाए नहीं। अगर असमंजस में है तो चाँदी के गिलास में पानी पियें आपके मन को शांति मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें