प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष-
आज का दिन प्रेम सम्बन्धों के लिये अच्छा नहीं है। लव पार्टनर धोखा दे सकता है या सगाई टूट सकती है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आफिस के कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस कारण दूरियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ-
आज छुट्टी के दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन विशेष रहेगा। पुराने सम्बन्धों की नई शुरुआत के लिये विवाह का योग भी बन रहा है। अगर सगाई करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ साबित होगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन-
आपसी समझ और व्यवहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा। थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। लव पार्टनर अपने कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपको कम समय देंगे। उनकी जिम्मेदारियों को समझें। शाम के समय अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क-
अगर आज अपने प्रेम का इजहार नहीं किया तो संम्भव है यह रिश्ता या दोस्ती हाथ से निकल जाए। अगर मिल नहीं पा रहे तो फोन पर मैसेज ही कर दें। पति-पत्नी के लिये दिन शानदार रहेगा। बच्चों एवं परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह-
रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के घर खुशी की खबर आ सकती है। आने वाले समय में शहनाई बज सकती है। आपका व्यक्तित्व और सुशील स्वभाव सभी का मन मोह लेगें। आज बच्चों की तरफ से पैरेन्ट्स को खुशी मिलेगी। कंपटीशन आदि में बच्चे अच्छा रिजल्ट लाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या-
आज आपकी वाणी से फूल झड़ रहे हैं। आप सभी का मन मोह सकते हैं। प्रियतम, लव पार्टनर का दिल जीतने की कोशिश करें। मन की व्याकुलता के कारण अविश्वास की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी की अनबन परिवार में नकारात्म्कता ला सकती है।
तुला-
दोस्तों से परेशान रह सकते हैं। लम्बी यात्रा के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ सकती हैं। प्रेमी या जीवन साथी की तरक्की हो सकती है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको अपने मन मुताबिक साथी मिल सकता है। वेडिंग साइट्स या सोशल मीडिया पर आज ज्यादा समय बीत सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक-
लव लाइफ में कुछ बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंधों में खुशी की खबर मिल सकती है। विवाह योग है। अगर आप लव मैरिज करना चाहते है तो अपने माता-पिता को अपने फ्रेंड से मिलवाएं। शादीशुदा लोगों के लिए आज आनंन्द का दिन है। पुराने झगड़े आज खत्म होंगे। बैक बैलेंस भी बढ़ सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु-
लव लाइफ में पुरानी चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है जिस कारण साथी रुठ सकता है, लेकिन फिर भी पार्टनर का सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार को आज ठीक रखें। अल्कोहल आदि का सेवन न करें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर-
अपने प्रेमी का दिल जीत लेंगे। अगर आप सिंगल है और कामकाजी जीवनसाथी ढूंढ रहें हैं तो आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की कमी खल सकती है। यह समय पुरानी बातों को भूल कर नई शुरुआत करने का है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ-
लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। रिश्ते बेहतर करने की कोशिश न करें। लव पार्टनर नाराज होकर दूर जा सकता है। आपकी आशा निराशा में बदल सकती है। सरकारी कार्यों में काम करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है।
मीन-
अपनी रोमांटिक लाइफ में संतुलन बना कर रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में भी खुशी का माहौल है। मंगल कार्य सम्पन्न हो सकते है। सेहत का ख्याल रखें। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी से धन लाभ हो सकता है।