फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 26 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 25 Jan 2019 04:55 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
26 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आप में से कुछ के लिए आज आर्थिक लाभ संभव है। आज आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधि बढ़ेगी, लेकिन वे आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
आज आप कठिन मुद्दों को सुचारू रूप से निपटा लेंगे। भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोच—समझकर लिया गया निर्णय भविष्य के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा।

4 of 13
rashi
मिथुन
आप में से कुछ के लिए आर्थिक संदर्भ में आज का दिन कठिन हो सकता है। आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। किन्तु कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। शुभ कार्य हेतु वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्कों से बचें। व्यापारी और व्यावसायिक वर्ग अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, किन्तु महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों में से कितना लाभ उठा पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से प्रगति प्राप्त कर पाएगें। अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित और समर्पित रहें। उचित विचार के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय लें। आज आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
उद्यमी और व्यवसायी बहुत व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किए जा सकतें हैं। आप दोस्तों के साथ साझेदारी में एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। वित्तीय मामले में प्रगतिशील रहेंगें। शेयर बाजार में भी कुछ निवेश संभव है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज चीजें आपके पक्ष में होंगी। इस समय लिए गए निर्णय आपको भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे। यह एक नई साझेदारी में प्रवेश करने के लिए शुभ समय है। व्यापारी एवं व्यवसायी एक महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। वित्तीय निवेश के वांछित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके विचारों और कार्यशैली की सराहना की जाएगी।

8 of 13
rashi
तुला
कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
कुछ आर्थिक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। वरिष्ठों और सहकर्मियों से मदद प्राप्त होगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कमीशन से कुछ कमाई कर सकतें हैं। पूर्व में निर्धारित की गई किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।

10 of 13
rashi
धनु
आपके द्वारा पूर्व में किए गए प्रयास अब सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोग एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सलाहकार और डॉक्टर खुद को स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूत हैं और आगे भी आर्थिक लाभ के शुभ संकेत है। लेकिन खर्चो में भी वृद्धि संभव है। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।

11 of 13
rashi
मकर
आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। किन्तु सावधानीपूर्वक निर्णय लेने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें।

12 of 13
rashi
कुंभ
आज आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। आज एक नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। सहयोगी और सहकर्मी से अपनी बात मनवाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक से व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में एक नया सौदा नई आशाओं को जन्म दे सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
महत्वाकांक्षी उपक्रमों में प्रवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो इच्छापूर्ति की प्रखर संभावना है। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें