फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 17 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sat, 16 Feb 2019 04:52 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष- नये प्रेम संबन्धों के लिये दिन अच्छा रहेगा। नया साथी मिलेगा। दम्पत्ति के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। असंयमित और अमर्यादित प्रेम संबन्ध आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान कर सकते हैं। संयम रखें बातचीत पर संतुलन बनाये रखें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ- आज दिल खुश रहेगा परन्तु परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। जीवन साथी से कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके प्रेम जीवन को मधुर बनाएगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- परिवार में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। सामाजिक उत्सव में प्रेमी के साथ सहभागिता का मौका मिलेगा। अगर आप में आपसी विवाद चल रहा था तो वैवाहिक जोड़ी के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। समझौता होने की उम्मीद है। प्रेमी- प्रेमिका के संबन्धों से लव लाईफ में मधुरता आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क- शादीशुदा लोग आज पिक्चर देखने जा सकते हैं। प्रेम के बहुत अवसर आप को मिलेंगे। नये साथी भी बनेंगे। संतान का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आयेगा। व्यापार, नौकरी से अच्छी आमदनी होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह- नये रिश्ते की सम्भावना बन रही हैं। आप एक खूबसूरत पढ़ा लिखा साथी चाहते हैं। आप आज जो सम्बन्ध बनायेंगे वह लम्बा चलेगा। आज आपकी लव लाइफ उत्तम रहेगी। आज मित्रों की संख्या बढ़ेगी। समय-समय पर मित्रों की उचित सलाह मिलती रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या- आज अविवाहित जातकों के लिये विवाह की बात चल सकती है आज आपका मन विस्मित रहेगा। कोई मित्र आप की सहायता करेगा। शुभ मांगलिक खर्च के योग हैं। प्रेमी आज धोखा दे सकता है। अनावश्यक बात न करें। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला- पति-पत्नी के प्रेम संबन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपका कैरियर प्रथम स्थान पर रहेगा। आज आप जोश से भरे रहेंगे। मित्रों के मदद के लिये सदैव प्रस्तुत रहेंगे। परिवार के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक- आपकी मीठी वाणी से आपका लव पार्टनर खुश रहेगा। गुप्त प्रेम संबन्ध उजागर होंगे। आज आपके नये मित्र भी बनेंगें और ध्यान रखें वह आपसे फायदा निकालने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर से कोई प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में पिता की आय बढ़ने से खुशी का माहौल रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु- आज आपको समर्पण व त्याग दोनों से ही गुजरना पड़ेगा। कोई व्यक्ति आपके प्रेम संबन्धों की आलोचना कर सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा फोटो अपलोड न करें। जीवन साथी के साथ समय नहीं बिता पायेंगे। फूल भेज कर या मोबाइल पर मैसेज भेज कर अपनी भावना इजहार कर सकते हैं। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर- आज आप की मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। आज जीवन साथी से काफी भावनात्मक रिश्ता रहेगा। प्रेमी- प्रेमिका से मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कामकाज की बेहतरी के लिए आप यात्राएं करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- प्रेम प्रसंगों के फेर में पढ़कर अपने कैरियर के साथ समझौता न करें बदनामी व अपयश का कारण भी बन सकते हैं। आप अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। साथी से हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है। विवाह के लिये अच्छा समय चल रहा है। विवाह का प्रस्ताव भेज दें। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन- प्रियजन से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा लेकिन शादी व विवाह के लिये अच्छा समय है। परिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें