फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 12 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 11 Feb 2019 07:08 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है। आपकी लव लाइफ में बड़े पैमाने पर बदलाव आने वाला है। जो लोग पहले से ही एक रिश्ते में हैं, वे विवाह कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो जाएंगे और सुखद रिश्ता बनेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह के लिए आपको प्रपोज कर सकता है। सगाई के लिए दिन अनुकूल है। माता-पिता को मनाना पड़े क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसंद न आए। आप उन्हे मनाने के लिए किसी मित्र या बहन का सहारा ले सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
अगर आपको साथी की चाहत है तो एक अच्छा और विनम्र साथी आपको आवश्य मिलेगा और यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। इस नए व्यक्ति के साथ आपकी बॉन्डिंग कुछ ही समय में मजबूत हो जाएगी। आप अपने जीवन के हर पल का आनंद ले पाएंगे। अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें बैंन्ड बाजे की, विवाह के लिए रिश्ते आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
जीवनसाथी और आपके बीच मधुर संबंध बनेगें। अचानक कोई खबर मिल सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है। इसके अलावा, आप अपने रिश्तों को और अधिक समृद्ध और मजबूत कर सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच का रिश्ता मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
विदेश में रहने वाले लोगों को अपने परिवार से बात करनी चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल, सोशल मीडिया द्वारा बात हो जाएगी। लंबे इंतजार के दिन खत्म हो रहे हैं, जरूरत है आपको थोड़ी हिम्मत जुटाने की।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
लव पार्टनर से आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। भावनाओं में बह कर मित्र से ज्यादा प्रभावित न हों। कोशिश करें बिजी रहने की, ऑफिस, व्यापार आदि में मन लगाए। आज जोड़ने का दिन है। साथी रूष्ट हो सकता है। निजी मामलों से फ्रैन्ड, प्रेमी को दूर रखें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
आज हो सकता है कि आपका प्रेमी आपकी भावनाओं के साथ खेल जाए। प्रेम की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं। आज आप खुद को कुछ दुःखी महसूस कर सकते हैं। दिन के अंत में, आपकी समस्याएं किसी समझौते पर पहुंच सकती है। पत्नी आपकी भावनओं की इज्जत करेगी। रिश्ते को संभालने के लिए पिता का साथ मिलेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए नार्मल है। जो मित्र आपको ताने देते थे, आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं, आप लेकिन ज्यादा हिम्मत आपके रिश्ते खराब न कर दे। संबंधों को लव पार्टनर के साथ या जीवनसाथी के साथ मजबूत बनाने में आप पूरा योगदान देंगें। आज आपकी सभी इच्छा पूर्ण होगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु 
आज हो सकता है कि आपके बनते-बनते रिश्ते टूट जाए या बिगड़ जाए। सावधानी से कार्य करें। किसी कार्य में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की सेहत आज आपको चिंता में डाल सकती है। मित्र के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल अवश्य जीत लेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
आपको घर में बोरियत महसूस होगी । घरेलू गतिविधियों में समय बिताने का आपका मूड नहीं हैं। आपका साथी कुछ अलग करना चाहता है। प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आपके मन का मीत आपको जल्द ही मिलेगा। बहुत बातें होंगी, मुलाकाते होंगी। किसी विदेशी दोस्त से आपको मदद मिल सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गए वादों का असर लंबा रहना वाला है। आज दिमाग कुछ और कहेगा और दिल कुछ और कहेगा। इसी कशमकश में आज का दिन गुजरेगा। अगर आपने विद्या विदेश से ग्रहण की है, तो कोई पुराना दोस्त आपकी लव लाईफ में परिवर्तन ला सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन 
आपके साथी को जो गतिविधियां खुश करती हैं, उन्हें आपको करना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर है। पति-पत्नी में आपसी ताल मेल जीवन की नीरसता को कम करेगा। ध्यान रहे लव लाइफ में टाईम पास जैसा दृष्टि कोण, आपके पार्टनर को हमेशा के लिये आपसे जुदा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें