फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 12 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 11 Feb 2019 06:51 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
12 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज काम में वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही शांत हो जाएगी। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। उलझनें कम होगी और व्यवसाय में जोखिम उठाने से भी नही चूकेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नही है।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति का योग है। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने का हर्ष होगा।

 

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
किसी भी नए काम को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी जरूरी है। किसी भी निवेश से दूर रहें और किसी भी प्रकार का उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब सकता है।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
धन संचय में कमी आएगी। कार्यस्थल पर कार्यकुशलता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
आप जिस क्षेत्र में निवेश करें उसके बारे में लाभ का आकलन हकीकत के अनुसार करें। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। राजनीतिक संबंधों का लाभ हो सकता है। कानूनी अड़चनों का समाधान होगा।

 

8 of 13
राशि

तुला
आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। मेहनत और इच्छाशक्ति के बल पर आप सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको धन संचित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। संचित धन सुरक्षित भी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे।

 

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा। व्यावसायिक क्षेत्र पर सब पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा। विश्वासपात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं ,अत: सावधान रहे आर्थिक मामलो में सतर्क रहें।

10 of 13
राशि

धनु
परिश्रम की सार्थकता रहेगी, विरोधियों से सावधान रहें। आज वाणी पर संयम रखना होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। बुरी सांगत में न पड़ें। अच्छे काम के लिए हमेशा आगे रहें। दूसरों की सहायता करें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

11 of 13
राशि

मकर
आज आय में उतार-चढाव के संकेत हैं। साथ ही बिगडे़ कार्य बनने के भी योग बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार आयेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी।

12 of 13
राशि

कुंभ
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।

 

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
उधार लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें