प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज का दिन उत्तम है। अगर आपकी इच्छा नौकरी पेशाजीवन साथी की है तो आपकी मुराद पूरी होने का समय आ गया है।अपनी बातों से आप अपने साथी का दिल जीत लेंगे। जीवन साथी पर धन खर्च करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आप बड़ी दुविधा में हैं। आपके दिल में भ्रम है। अपने साथी की गलतियों या अनुचित आचरण को भूलने और आगे बढ़ने का प्रयास करें। सफलता मिल सकती है। पिता का स्वास्थ्य परेशानी का सबब बन सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत होगी। खुशी और संतुष्टि का एहसास होगा। यह मित्रता रिश्ते में भी बदल सकती है। साथी के साथ फिल्म मनोरंजन में ज्यादा खर्च करेंगे। अपनी योग्यता से आप सब ठीक कर देंगे। पीहर पक्ष से फायदा होगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आप परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों का साथ कम मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
मन उलझन में है। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताएं। मन खुश होगा। फिल्म देखने जाएं, इससे निकटता बढ़ेगी। आज आपका प्रिय आपसे कोई वादा करने को कह सकता है, लेकिन ऐसा वादा न करें, जिसे आप पूरा न कर सकें।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
वाणी में मोहकता लिए आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। अपने प्रियजन को फूल भेंट में दें। सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। तनाव दूर होगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
पुनर्मिलन की बेला है। आज आप पूरे जोश में है। सभी प्रकार की साझेदारी, व्यवसाय और रोमांस में अच्छा परिणाम मिलेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज मेहनत का फल मिलेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में हंसी—खुशी का माहौल रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। रिश्तेदारों पर खर्चा करना पर सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलेगा। आखों की तकलीफ बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में ज्यादा पाने की चाहत आपको विचलित कर सकती है। अपने परिवार का विशेष ख्याल रखें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
आज आप परेशान और विचलित रहेंगे। क्रोध को हावी न होने दें। दफ्तर के किसी सहयोगी पर आपका दिल आ सकता है। विचारों को हावी न होने दें। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी से सेहत खराब हो सकती है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
ज्यादा समय अस्पताल के चक्कर काटने में गुजरेगा। ससुराल पक्ष से लड़ाई हो सकती है। गुस्से को अपने पर हावी न होने दें। वाणी पर कंट्रोल करे। अप्रिय आचरण और किसी प्रियजन द्वारा असहज परिस्थितियों का निर्माण, निश्चित रूप से आपको निराश करेगा। परिवार का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखे।
मीन
विदेश जाने का मौका मिलेगा। संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मन विचलित रहेगा। आप अपने मन की बात अपने प्रियजनों से नहीं कह पाएंगे। आपके साथी के साथ विचारों या जीवन शैली को लेकर मतभेद हो सकता है। अपने प्रियजन को समझें। आपसी तनाव को दूर करें। हंसी और प्यार से अपने प्रेमी के साथ निकटता लाएं।