फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee Horoscope : क्या कहते हैं सितारे, कायम रहेगा भरोसा या कम होगी जनता की ममता

Sat, 09 Feb 2019 02:44 PM IST
Madhukar Mishra पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 7
Mamata Banerjee Horoscope
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म मकर लग्न में हुआ है लेकिन इस वर्ष गोचर की बात करें तो ममता जी की जन्म राशि मेष है। जिसके अनुसार अष्टम भाव में गोचर का गुरु हानिकारक होता है। यदि ममता बनर्जी के नाम से विचार किया जाए तो उनकी सिंह राशि होती है। सिंह राशि के अनुसार भी गोचर मे चतुर्थ भाव का गुरु अच्छा नहीं होता है। चिंताओं को बढ़ाने वाला होता है। ठीक इसी प्रकार अगर ममता बनजी की सूर्य राशि से गोचर को देखें तो बारहवें घर में गोचर का गुरु तनाव देता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कहने का तात्पर्य यह कि तीनों दृष्टिकोण से गुरु की स्थिति ममता बनर्जी के लिए इस वर्ष अच्छी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

2 of 7
mamata banerjee
सितारे नहीं दे रहे हैं शुभ संकेत
ममता जी का जन्म लग्न मकर राशि का है। मकर लग्न के अनुसार गोचर फल में देखा जाए, तो बारहवें घर का लग्न से गोचर का शनि हानिकारक होता है। एक तरह से लग्न राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव होता है। यदि जन्म समय के अनुसार जन्म चक्र की बात करें, तो जन्मपत्री में कन्या राशि का शनि और मंगल विद्यमान है। जन्मचक्र में शनि के स्थान से चतुर्थ गोचर में शनि की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है और साथ ही साथ अप्रैल महीने में चुनाव के समय में बृहस्पति एवं शनि दोनों ही का धनु राशि में होना और फिर मई में बृहस्पति का वक्री होकर के वृश्चिक राशि में जाना, आगामी चुनाव में ममता बनर्जी के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
mamata banerjee - फोटो : PTI
इस कारण कम होगा प्रभाव
हालांकि ममता जी की जन्म पत्री में भाग्य स्थान का शनि बहुत ही प्रबल अवस्था में है, जो हमेशा भाग्यशाली बनाए रखता है। इस कारण कितना भी खराब समय आ जाए, ऐसे लोगों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब तो नहीं होती है। हालांकि इस वर्ष ममता जी की छवि पर बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ ही राज्य में उनके प्रभाव में कमी आती हुई भी दिखाई दे रही है क्योंकि जन्मपत्री में कारक ग्रहों की क्षमता भी कमजोर हो रही है। साथ ही राहु की महादशा में मंगल की अंतर्दशा एक हानिकारक समय है, जो जुलाई 2018 से प्रारंभ होकर जुलाई 2019 तक रहेगा। इसके कारण छवि पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही साथ कानूनी विवाद और राजनीतिक विरोध का सामना भी करना पड़ता है। 

4 of 7
Mamata Banerjee
सत्ता और सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क 
यदि हम ममता जी के नवमांश चक्र से आकलन करने की कोशिश करें, तो भाग्य स्थान में शुक्र और मंगल की स्थिति एक मजबूत और शक्तिशाली महिला का रूप प्रस्तुत करता है। ममता बनर्जी हमेशा बहुत मजबूत दिखाई देती हैं, लेकिन 17 जनवरी 2016 से गुरु की दशा लगी है जो गुर की प्रबलता को दर्शाता है। चूंकि नवांश में भी गुरु एक अकारक ग्रह है और 6 मार्च 2019 तक गुरु में गुरु होने के कारण हानिकारक साबित हो रहा है। इस तरह देखें तो जुलाई 2016 के बाद से खराब गुरु की प्रबलता से पहले की अपेक्षा ममता जी का औरा थोड़ा कमजोर हुआ है। इसका असर न सिर्फ उनके राजनीतिक जीवन पर बल्कि उनकी सेहत पर दिख रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
ममता बनर्जी
इसलिए विरोधी ज्यादा करेंगे परेशान
पिछले 2 सालों में ममता बनर्जी अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा परेशान हुई हैं। फिलहाल ममता बनर्जी की इस वर्ष की वर्ष कुंडली मीन लग्न की है, जिसमें 10 वें घर में शनि, बुध व चंद्र एक साथ पाए जा रहे हैं और नौवें घर में बृहस्पति व शुक्र की स्थिति दिखाई दे रही है। नौवी राशि एक जलीय राशि है, जहां बृहस्पति कमजोर होता है और वहां शुक्र मजबूत होता है। मीन लग्न में शुक्र की प्रबलता अच्छी नहीं मानी जाती है और वर्ष कुंडली की नवांश की बात करें तो मकर लग्न का नवांश चक्र मे शुक्र का अष्टम में होना और बारहवें घर में बृहस्पति होना, विरोधियों की प्रबलता का सूचक है। जिसके कारण ममता जी को राजनीतिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कानूनी कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम भी उनके लिए अनुकूल नहीं होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
मुश्किल दौर में भी दिखेगा दमखम
भले ही ममता की कुंडली के सितारे आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणामों के संकेत न देते हों लेकिन जन्मपत्री बताती है कि वह काफी मजबूत है और भाग्यशाली महिला हैं। इसलिए आने वाले समय में भले ही उनका प्रभाव पहले की अपेक्षा कमजोर हो जाए लेकिन राजनीति में उनका वर्चस्व कायम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mamata banerjee
इस साल होगा मुश्किलों से सामना 
2020 ममता बनर्जी के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान उन्हें विरोधी परेशान करेंगे और कानूनी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। इसका असर उनके व्यक्तित्व पर बहुत ज्यादा पड़ेगा। साथ ही इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा। यह समय ममता बनर्जी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें