फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 8 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 08 Apr 2020 01:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 8 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन में दिक्कतें आएंगी। किसी तीसरे शख्स के कारण आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपकी ताकत बनेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए दिन कमजोर है। जीवनसाथी परेशान दिखेगा और कहीं न कहीं आपकी वजह से उन्हें ये तनाव होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे अपने दिल की बात कहें। नतीजे अच्छे मिलेंगे। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर से किसी बात की कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज की शिकायत कर सकता है। उनकी शिकायत पर आप गौर फरमाएंगे। वहीं प्रेम संबंधों के लिए बुधवार अच्छा दिन है। आपको आज साथी की अधिक याद आएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। इसलिए लव पार्टनर के मिजाज को समझने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। लेकिन मन में जीवनसाथी और संतान के प्रति चिंता का भाव रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई लजीज डिश बनाकर खिलाएगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर आज साथी से अनबन हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लव पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल ऊंचा करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। रिश्ते में तल्खी रहेगी। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से साथी से प्यारभरी बातचीत होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। किसी अन्य शख्स से साथी की नजदीकियां आपके हृदय को चोटिल करेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर का कोई शुभ कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। यदि आप छिपकर प्रेम करते हैं तो आपका प्यार उजागर हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें