फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 7 मार्च: प्यार में होगा क्लेश या रोमांस का मिलेगा स्वाद, पढ़ें अपना प्रेम भविष्यफल

Sat, 07 Mar 2020 08:49 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज आपको सब्र से काम लेने की जरूरत है। तय किया गया विवाह टूट सकता है या सगाई की तारीख टल सकती है। दिमाग में बहुत प्रकार के विचार हैं। उनकी वजह से बहकें नहीं। अपने पार्टनर के साथ शाम की योजना बनाएं। अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं या फिर उसके साथ मूवी देखने की योजना बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव रिलेशन में तनाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर अपने रिश्तों को खराब न होने दें। विपरीत सेक्स की तरफ आकर्षण रहेगा। नये लव पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। आपकी कुछ बातें आपके प्रेमी को पसन्द नहीं आएंगी। जरूरत है प्रियतम का दिल जीतने की और आपसी विश्वास को कायम करने की।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन रोमान्टिक है। नई प्रकार की ऊर्जा महसूस करेंगे। वाणी की मधुरता आपके प्रेमी का दिल जीत लेगी। भाई या बहन की दोस्त से रिश्ता जुड़ सकता है। सगाई की तारीख टल सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी समन्वय की जरूरत है। विवाहित दम्पत्ति के रिश्तों में नकारात्मकता अधिक रहेगी। दिमाग को कूल रखें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आप भावनात्मक व्यक्ति हैं और आज आपके सामने कुछ  पुरानी बातें सामने आएंगी। प्रेम संबंधों में इसका असर पड़ेगा। अपनी समझदारी और आकर्षण से प्रेमी को कायल करें। उसके साथ बेहतर समय बिताएं और जुड़ाव बनाए रखें। आपके प्यार की गरमाहट आपका पार्टनर महसूस करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
पार्टनर के साथ छोटी-मोटी तकरार रहेगी। अगर प्रेम के रिश्तों को ठीक से हैंन्डल नहीं किया तो बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। अगर प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार विरूद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
पार्टनर से अचानक कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। आप उसकी इस हरकत से बेचैन हो सकते हैं। पति-पत्नी के लिये रोमांटिक दिन है। आज प्रेम में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। नया साथी मिल सकता है। किसी पुरानी बात को रिपीट नहीं करेंगे तो रिश्ते सुखद रहेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। उनकी पढ़ाई या विवाह को लेकर आज योजना बना सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए आज काफी रोमांस भरा दिन है। आज आपका पार्टनर आपकी हर बात मानेगा। मौके का फायदा उठाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
पुराने मित्र मिलेंगे। पुराना प्रेमी भी आपसे संपर्क कर सकता है। अगर आपका अपने प्रेमी से ब्रेकअप हो गया था तो आज व्हाट्सअप पर संपर्क करें। लव पार्टनर से प्रेशर बनेगा। उसकी कुछ बातें आपको पसन्द नहीं आएंगी। विदेश में विवाह तय हो सकता है। बॉस से संबंध बेहतर होंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी से उपहार मिल सकता है। उसकी सुन्दरता आपको आकर्षित कर सकती है। आज अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं।  ऑफिस में प्रेमी की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी की अव्यवस्थित कार्यशैली, उसे नुकसान पहुंचा सकती है, जो तनाव का कारण बनेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी को प्रभावित करने के लिये आज आप अत्यधिक खर्च करेंगे। प्रेम विश्वास पर टिका होता है न कि शो पर, यह बात आपको भली—भांति जानने की जरूरत है। साथी का साथ आपकी शाम को रंगीन बनायेगा। नये लव रिलेशन बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेमी के साथ बिजनेस की योजना बनाएंगे। आपके साथी का प्रेम आपको चकित कर देगा। बहन की तरक्की हो सकती है। विवाहित जोड़ों का दिन बेहतर होगा। एक-दूसरे को समय दें। इससे रिश्तों की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
पार्टनर के साथ आपसी तकरार बढ़ेगी। अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिये समझदारी से काम लें। सोशल मीडिया से जुड़ाव बना रहेगा। प्रेमी युगल अपने साथी को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें