फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मार्च राशिफल: शनिवार को ये पांच राशि वाले रहें सावधान, ग्रह नक्षत्र दे रहे हैं संकेत

Sat, 07 Mar 2020 08:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 7: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते है, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें, अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए  इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगाI

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगेI मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता हैI आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगेI आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाए और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेकअप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन ना तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किन्तु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगाI आय में वृद्धि संभव हैI आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैI व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका  विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते है, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है I प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते है और ईमानदारी से काम कर सकते है तो आपकी रैंक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें