पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को आपकी चिंता रहेगी। वहीं प्रेम जीवन में रिश्ते बेहतर होंगे। प्रियतम और आप दोनों के बीच विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी से अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करने में और प्रेम जताने में सफलता मिलेगी। अगर सिंगल हैं तो आज कहीं से नए प्यार की कलियां खिलने की संभावना है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी आपको परेशान करेगी। लेकिन आपको यह समझना होगा कि लाइफ पार्टनर आपसे किस वजह से नाराज है। उनकी नाराजगी को दूर करें। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से साथी से प्यारभरी बातें होंगी।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए बेहद अच्छा समय रहेगा। आज प्रियतम के घरवालों से परिचय हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए अभी समय कमजोर है। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग बनेंगे लेकिन वह यात्रा अभी नहीं, कुछ समय बाद होगी। अभी केवल आप प्लानिंग करेंगे। प्रेम जीवन में प्रियतम से मिलने की तड़प साफ झलकेगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा और उन्हें अपने प्रिय को मनाए रखने में बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में चुनौतियां कम होंगी। परिवार वालों से दूर रहकर एकांत में समय बिताने के योग बनेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
लव रिलेशन के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी काम की वजह से आप अपने लव पार्टनर को समय कम दे पाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो घर पर जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आप अपने प्रेम जीवन में भी आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ प्रेम भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी को आपके ऊपर शक हो सकता है। यदि ऐसा हो तो उनके शक को दूर करें। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को आज सुखद नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय संग प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिल सकता है। आपको नौकरी बदलने में भी सफलता मिलेगी और कोई नई नौकरी आपके हाथ आने की संभावना बन रही है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार बढ़ सकती है। आप उनकी इच्छानुरूप कार्य करने में असफल होंगे। वहीं प्रेम जीवन में आनंद की स्थिति रहेगी। आज आप अपने प्रियतम से मिलने की योजना भी बनाएंगे।
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो सकती है। लेकिन इसमें आप समझदारी दिखाएंगे और रिश्ते सामान्य करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी तल्खियां रहेंगी।