फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 5 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 05 May 2020 08:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बीतेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। प्रियतम के साथ प्यार वाली तकरार संभव है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। अपने लवर से काफी अच्छी बातें करेंगे, जिससे आज का दिन उन्हें भी प्रेम का एहसास होगा और रिश्ता मजबूत बनेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में आप अपने बुद्धि कौशल से आज के दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से बीतेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना रोमांटिक पक्ष दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी थोड़ा गुस्से वाला होगा, जिस पर आपको ध्यान देना होगा। प्रेमी लोगों को आज थोड़ा ध्यान से चलना होगा और रिश्ते में नीरसता रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल है। दिल की बातें जुबां पर आएंगी। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के मध्य तनाव बना रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा आप काफी क्रिएटिव रहेंगे और अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन संतुष्ट रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम से आज मुलाकात संभव है। उनसे मिलकर अच्छा लगेगा। शादीशुदा लोगों को आज थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुश रहेगा। जीवनसाथी आपसे मजाक के मूड में दिखेगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रियतम के लिए दिल भी रुमानी होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। यदि जीवनसाथी से दूर हैं तो उनकी याद कुछ ज्यादा आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
आप अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे आपके रिश्ते में और रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। फिर भी उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को बताने में आसानी होगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें