फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 30 मार्च: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 30 Mar 2020 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम प्रगाढ़ होगा। लाइफ पार्टनर भी आपकी भावनाओं को समझेगा। वहीं प्रेम जीवन के लिए भी सही समय है। सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नया साथी मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन में दिक्कतों से लड़कर आप आगे बढ़ेंगे। साथी से प्यार और तकरार दोनों ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। वहीं दांपत्य जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। रिश्ते में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। घर वाले आपके रिश्ते को कबूल कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना पड़ सकता है। जीवनसाथी को आपके ऊपर शक हो सकता है। उनके शक को दूर करें। एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से दूर रहें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी। प्रियतम आपसे इस बात पर गुस्सा हो सकता है कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ अच्छे पल आएंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आप खुशी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी और आपके बीच टकराव की स्थिति रहेगी। वहीं प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे, कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक लव राशिफल
जीवनसाथी के माध्यम से कुछ अच्छी बात आपके समक्ष आएगी। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। हालांकि साथी से मिलने की इच्छा खूब होगी, लेकिन संभव नहीं हो पाएगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा। उनका साथ आपको तरोताजा करेगा। वहीं प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। आज आपको साथी से किसी तरह की मदद मिलेगी।  दांपत्य जीवन में भी चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी का समय आ गया है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आज प्रियतम आप पर बिना वजह गुस्सा कर सकता है। उनका मूड थोड़ा ऑफ रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से दिक्कतें कम होंगी। हालांकि लव पार्टनर से मिलना नहीं हो पाएगा। इसलिए उनकी याद आएगी। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा। अगर जीवनसाथी घर से दूर है तो उसकी चिंता सता सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें