फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक लव राशिफल: रिलेशनशिप के लिए इन राशियों के लिए खास है शुक्रवार

Fri, 03 Jan 2020 07:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
पढ़ें दैनिक लव राशिफल। जानें प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा 3 जनवरी का दिन। आज का प्रेम राशिफल से रहिए अपनी लव लाइफ से अपडेट।
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने जज्बातों पर काबू पाना होगा। साथ ही उनकी भावनाओं को समझना भी होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आपका चोरी छुपे किया जाने वाला प्यार सबके सामने आ सकता है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
अगर सिंगल हैं तो आज आपके दिल को कोई शख्स छू सकता है। जो लोग पहले ही किसी के प्यार में हैं तो उनके लिए दिन शानदार गुजरेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन किसी चुनौती को लेकर आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। उनके मन में चली आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। कुछ दोस्तों के कारण आपके रिलेशनशिप में दरार पैदा हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं। आपकी संतान को सुख मिलेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने परिवार से मिलाने के लिए आज का दिन बेहतर है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए भी दिन शानदार रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज मिलाजुला दिन है। प्रियतम के साथ प्यार और तकरार दोनों का अनुभव मिलेगा। जीवनसाथी से घर के किसी काम को लेकर अनबन हो सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड आज थोड़ा ऑफ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी या कोई बड़ी इच्छा पूरी हो जाएगी। आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें