फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी का राशिफल: इन आठ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता के खुलेंगे द्वार

Thu, 02 Jan 2020 01:49 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग - पौष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है।



पढ़ें 2 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा संभल कर चलने के लिए है। खर्चे थोड़ी बढ़ेंगे, लेकिन धर्म-कर्म में मन लगेगा। आप अच्छे काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सर्दी से बच कर रहे बीमार होने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, हालांकि कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर रहेंगे और आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला होगा। अचानक से आमदनी के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा आमदनी बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पार्टी में जाएंगे। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप मन से खुश होंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुश रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। सुखों की लाल साहब से खर्च करवाएगी। विरोधियों पर आभारी रहेंगे प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मन लगाकर काम करने से बेहतर होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपकी राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपके साथ खड़ा मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। हालांकि प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कहीं दूर यात्रा आप को सुख देने वाली साबित होगी। परिवार में प्रेम रहेगा बेवजह किसी के झगड़े में ना पड़ें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कमजोर रहेगा। जहां परिवार में तनाव रहेगा। वहीं मानसिक रूप से भी आप थोड़े कमजोर रहेंगे, इसलिए अपने मन को खुश रखने के लिए थोड़ा ध्यान करें। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं जो लोग आपसे प्रेम करते हैं। उनके साथ वक्त बिताने से आपको खुशी होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति में ठीक-ठाक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपका मन काम में नहीं लगेगा। किसी पुराने अटके हुए काम के पूरा हो जाने से धन लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे परिवार में काफी लोग आ सकते हैं कोई अतिथि या मित्र आने से घर का वातावरण बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। वहीं आज आप काफी एनर्जी में रहेंगे और अपने हर काम को बेहतरी से निभाएंगे जिससे आज के दिन को बेहतर बनाएंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए बेहतरीन रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति पूर्ण समय रहने वाला है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक होगा नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। भाई बहनों को आपकी साथ की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार जरूर करें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण खुशी लेकर आएगा। आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी बात कह सकता है। भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में कोई पार्टी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन सुधरेगा और कार्य क्षेत्र में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता अवश्य मिलेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाना बेहतर होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन पारिवारिक तौर पर काफी बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों से आपका प्रेम बढ़ेगा। उनका सहयोग आपको हर काम में मिलेगा। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे फिर भी आप आज के दिन को इंजॉय करेंगे। मन में खुशी रहेगी। अच्छा खाना खाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से कई नए कामों को अंजाम देंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रह सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए बेहतर रहेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जो आपके बड़े हुए खर्चों को पूरा करेगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। वहीं आपके ऑफिस में आपको किसी टूर पर भेजने की बात चल सकती है। इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। किसी बात पर आपको जमकर सराहना मिलेगी और आप के पद में वृद्धि होगी। आमदनी में भी बढ़ोतरी होने का सुखद संयोग हैं। आप सुख सुविधाओं पर आज जमकर खर्च करेंगे और जीवन को आनंद पूर्वक जिएंगे परिवार में थोड़ी सी टेंशन रह सकती है। लेकिन आपकी वाणी में प्रेम बढ़ेगा और पर्यटन के साथ वक्त बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मानसिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। थोड़े इमोशनल भी होंगे। अपने लोगों की कद्र करेंगे। जीवनसाथी को स्नेह और प्रेम देंगे दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो आपका प्रिय भी आपको भरपूर खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर होंगी। मेहनत थोड़ी अधिक करनी होगी। आमदनी के लिए भी दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपका दिन बहुत बेहतर जाने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें