फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अप्रैल का लव राशिफल : लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन पढ़ें अपना लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
प्रेम संबंधों में अस्थिरता आ सकती है। अपने पार्टनर पर आप शक कर सकते हैं। विश्वास प्रेम की कुंजी है, इस बात का आज ध्यान रखें। आज आप भावनात्मक हो रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मिल कर नए व्यापार की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगें। आप आज कार्य को प्राथमिकता देंगे। घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपने लव पार्टनर को गहने गिफ्ट कर सकते हैं। शाम संगीतमय होगी। प्रेमी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज आपका मन चंचल हो रहा है। नए मित्र या प्रेम संबंध बन सकते हैं। ज्यादा भावुक होते हुए अपने प्रेमी से काफी उम्मीदें लगाएंगे। विवाहेत्तर संबधों की तरफ झुकाव रह सकता है। विवाह के लिए समय उत्तम है। वेडिंग साईट्स पर जाकर जीवनसाथी चुन सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
दूर देश से रिश्ता आ सकता है। पुराने किसी दुश्मन से अचानक मुलाकात हो सकती है। आज कुछ चीजों को नजरंदाज करने की कोशिश करें। आज प्रेमी युगल इकट्ठे शापिंग करने जा सकते हैं। आप अपनी समस्याओं को अपने प्रेमी के सामने रख सकते हैं। प्रेमी का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
अनमैरिड कपल, लव पार्टनर के लिए दिन खुशियां लाया है। आज का दिन हर प्रकार से अनुकूल है। आज सगाई का संयोग बन सकता है। व्यापार में निवेश कर सकते हैं। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में आप नई ऊर्जा महसूस करेंगें। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
प्रेम संबंधों के लिए दिन उतार—चढ़ाव भरा रहेगा। अपने प्रेमी के साथ चाहते हुए भी समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। किसी कारणवश मनमुटाव हो सकता है। बात को ज्यादा न बढ़ाएं। ब्रेकअप की नौबत आ सकती है। जीवनसाथी का ध्यान रखें अन्यथा नाराजगी बढ़ सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
आज आप रोमांटिक हो रहे हैं। प्रेम संबंधों में आज पींगें बढ़ाने का दिल कर रहा है। दिन की शुरूआत प्रेमी से बात करके होगी। मोबाइल पर बातचीत होगी। प्यार के मतवाले पल एक साथ गुजारेंगे। किसी भी प्रकार की रोक—टोक पसन्द नहीं आएगी। जीवनसाथी को प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज कहीं से इन्टरव्यू काल आ सकता है। व्यापार या नौकरी में अधिक काम के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी का मनोबल कमजोर हो सकता है। मैरिड कपल के लिये दिन उत्तम है। खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। दिल रोमांटिक होगा। नए लव पार्टनर के साथ शाम व्यतीत कर सकते हैं। मैरिड लाइफ में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका प्यार और साथ मैरिड लाइफ में मधुरता लाएगा। प्रेमी एक—दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। आपका साथी आपको आई लव यू कह सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
संगीत, कला आदि में दिल लगेगा। प्रेमी से जोर—जबरदस्ती न करें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की मीठी वाणी कानों में रस घोलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के लिए दिन शुभ और लाभदायक साबित होगा। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
आपने जो आशाएं अपनी लव लाइफ से पाल रखी थीं, आज वह पूरी होंगी। आज आप भावुक हो सकते हैं। ऐसे में खुद पर नियंत्रण बनाते हुए व्यवहारिक होने की कोशिश करें। अपने साथी को गिफ्ट दे कर आप खुशी महसूस करेंगें। व्यापार में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज नया साथी मिल सकता है। अपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षित रहेंगें। आप उसे इम्प्रेस करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन रोमांटिक है। प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। घर—परिवार की जिम्मेदारियों की तरफ कम समय दे पाएंगे। यात्रा आपके लिए फलदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें