फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 मार्च: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 27 Mar 2020 06:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी पर अधिक प्रेम आएगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथी से कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। दोनों को साथ में खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन में दूरियां सता सकती हैं। हालांकि फोन या सोशल मीडिया में प्यारभरी बातें होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है। आज प्रियतम आपसे कुछ ऐसी बात शेयर कर सकता है जिसपर आपको गुस्सा आ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी काम की बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। लेकिन आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनका शक और भी गहरा हो। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। हालांकि मिलने की तड़पन रहेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने जीवनसाथी के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम के साथ संवाद कायम रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। चुनौतियां आएंगी। अपने दांपत्य जीवन को लेकर भी आप चिंतित दिखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह बड़ी काम आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें