फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 25 मार्च: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 25 Mar 2020 07:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 25 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी अपने जीवनसाथी संग अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। दिक्कतों में  कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। वे अपने प्रिय से अपने मन की बात कहेंगे और उन्हें विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है। ध्यान रखें यह लड़ाई कोई बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी बरतें

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपके बीच नासमझी जाहिर हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात कहने में संकोच हो सकता है। ऐसे में अपने साथी से वे महत्वपूर्ण बात करने में चूक सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अनुकूल होगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह आपका व्यवहार होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने प्रिय से कोई भी बुरी बात ना बोलें, जो उन्हें दुख दे और आपको भी दुख हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें