धनु–
जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। आप चिन्तित रहेंगे। कुछ विवाहित लोगों के बीच अनबन हो सकती है। दिन संभल कर शांत रहने का है। किसी भी बात को न बढ़ायें, अन्यथा तर्क-कुतर्क की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रेमियों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिस्थिति को समझ कर रिएक्ट करें। अपने रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।