फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 24 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 24 Apr 2020 12:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 24 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लेकिन दोनों के तकरार भी देखने को मिलेगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रियतम आज आपके मूड को ठीक करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। गिले-शिकवे दूर होंगे। यदि आप सिंगल हैं तो किसी दोस्त की मदद से आपकी किसी शख्स से खास दोस्ती हो सकती है। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा। साथी के मिजाज से दिल खुश रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में आप किसी नीरसता का शिकार हो सकते हैं क्योंकि जीवन साथी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिलेगा और अपने दिल की बात अपने दिलबर को कहने में संकोच नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा। लव पार्टनर को आपसे ये शिकायत हो सकती है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। लेकिन फिर भी लाइफ पार्टनर के करियर को लेकर बेचैनी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज ससुराल पक्ष के लोगों का हालचाल पूछकर दिल को तसल्ली होगी। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। खासकर यदि आप अपने साथी को धोखा दे रहे हैं तब।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मजाकिया अंदाज आपके तनाव को कम करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अनुकूल है। यदि सिंगल हैं तो आपको कहीं से ग्रीन सिग्नल मिलने की संभावना है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको रोमांस के खूब अवसर मिलेंगे। जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका प्रिय कुछ डिमांडिंग हो सकता है, जिसके लिए आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि जीवनसाथी आपसे आपके घरवालों की शिकायत कर सकता है। प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन में किसी अपने ही निकटवर्ती व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं आएगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें