फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अप्रैल राशिफल: जानें गुरुवार को क्या है आपके लिए खास, क्या खुलेगा किस्तम का ताला

Thu, 23 Apr 2020 06:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 23, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से पाचन क्षमता और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार का माहौल सुख शांति और प्रेम बढ़ाने वाला साबित होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी खुशी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन वह आपकी शांति को भंग कर देगी। व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन दुखी हो सकता है। सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में अच्छी पकड़ रहेगी और एक बात का ध्यान देना होगा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी या अपने बॉस से झगड़ा ना करें। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है लेकिन दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अपने धन को बैंक में जमा कराने का भी मौका मिल सकता है। आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। आपकी रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे रहेंगे। परिवार में कुछ दिक्कतें रहेंगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की बढ़ोतरी होगी और भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम में सफलता मिलेगी। परिवार में भी एकजुटता रहेगी। परिवार के लोग एक दूसरे को समझेंगे और एक दूसरे का सहयोग करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। आज का दिन व्यापार वृद्धि प्रदान करने वाला साबित होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा।इनकम बढ़ेगी। परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन वालों को आज निराशा हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना होगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में खुशियों की भावना रहेगी और सभी से स्नेह करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और कुछ धन की प्राप्ति आपको अपने ससुराल पक्ष से भी हो सकती है, जो किसी न किसी रूप में आपको फायदा पहुंचाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा संभव है। प्रेम जीवन में समस्या बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार के छोटों से आप आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर काम में सफलता अर्जित करेंगे लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कैसे बनाएं, आपको सीखना होगा। परिवार का माहौल सुख शांति पूर्ण रहेगा। परिवार में प्रेम रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। प्रिय को विवाह के लिए मनाने में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और जल से संबंधित बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। शुद्ध जल पिएं। परिवार में किसी का बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। काम के सिलसिले में भी उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में भी आज सुख रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए दिनमान मिलाजुला असर लेकर आएगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मन में अनेक विचार रहेंगे और मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस करेंगे लेकिन प्रेम जीवन में खुशियों के पल आएंगे। रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते का नाजुक दौर है, थोड़ा संभल कर रहें। नौकरी करने वालों को दिक्कत हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें