फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 22 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 22 Apr 2020 09:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए खुशनुमा समय होगा। आपका प्रिय अपनी शान ओ शौकत दिखा सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी घर के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रियतम के द्वारा आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ भरपूर समय बीतेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। प्रियतम पर आपको किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रियतम से मिलने की तडप बढ़ेगी। आज उनके साथ आप पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव से भरपूर रहेगा। धैर्य से काम लें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
शादीशुदा जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन में भी तनाव बढ़ने की संभावना है। आपका आपके प्रिय से किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्यार से भरा रहेगा। यदि आप एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे तो दिन बढ़िया रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से लव पार्टनर से रूबरू होंगे और उनसे प्यारभरी बातें होंगी।  दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को अधिक समय देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। साथी आपका मूड सही रखेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
आप अपने प्रेम जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर विचार करेंगे और अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे, जिससे आपका प्रिय खुश हो जाएगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और स्थितियां स्पष्ट नजर आएंगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज किसी परेशानी में आकर आपको चिंता दे सकता है। खर्चे बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको और फोकस से काम करना पड़ेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण स्थितियों में रहेगा। जीवनसाथी भी पूरी मदद करेगा कि आपका साथ दे सके। प्रेम जीवन जीने वालों को सामान्य अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। अतीत की कुछ यादें ताजा होंगी। वहीं भविष्य को लेकर थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। साथी का मूड आज खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें