फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 2 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Thu, 02 Apr 2020 08:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 2 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
आपके दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। जीवन साथी परिवार के साथ मिलकर अच्छे निर्णय लेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और उन्हें अपने प्रिय से बात करने के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपने प्रिय संग अपने मन की गांठे खोलने का मौका मिलेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए आज दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा। आपको अपने जीवन साथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान ठीक-ठाक है। हालांकि प्रियतम से मिलने को दिल करेगा। लेकिन संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याएं परेशान करेंगी। रिश्ते में कठु भावना बढ़ सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवन साथी परिवार से मिलकर जुलकर अच्छी बातें करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। उनका दिन खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी घर के कामकाज में मदद देगा। प्रेम जीवन जीने वाले को भी शुभ समाचार मिलेंगे। यदि सिंगल है तो मिंगल होने की प्रबल संभावना है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
आपका दांपत्य जीवन आज कुछ परेशानियों में रहेगा। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रियतम से रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को बहुत ही अच्छा समय मिलेगा। प्रिय से प्रेम जताने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दोपहर बाद परिस्थितियां बदलेंगी और उनका रिश्ता बढ़िया बनेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में सुखद समाचार मिलेंगे और जीवनसाथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दोपहर तक परेशानी होगी लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। रिश्ता मधुर बनेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और प्रिय को रूठने से बचाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए सावधान रहें और जीवन साथी से झड़प ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें