फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल मासिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना

Wed, 01 Apr 2020 10:06 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
साल 2020 के चौथे महीने यानी अप्रैल में ग्रहों की चाल कैसे रहेगी और इसका असर सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा। अप्रैल के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ रहेगा। इन सभी का ज्योतिषी विश्लेषण
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपके लिए अप्रैल माह काफी मिलाजुला फलदाई सिद्ध होगा। वर्ष के आरंभ में उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी किंतु, किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, कहीं से रुका हुआ धन आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। मासार्द्ध के बाद ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपके पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। 11 और 12 तारीखें अशुभ।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आपके लिए ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता लेकर आए हुए हैं। यात्रा देशाटन का तो लाभ मिलेगा ही धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, विदेशी मित्रों से लाभ मिलेगा, विदेशी कंपनी में भी नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना भी अच्छे परिणाम देगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह किसी वरदान की तरह है लाभ उठायें। 5 और 6 तारीखें अशुभ।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आरंभिक ग्रह-गोचर मिलाजुला फल कारक सिद्ध होगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से तो माह उतना बेहतर नहीं कहा जा सकता किंतु, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग बन रहे हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी, अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी किन्तु, इसमें भी षडयंत्र का शिकार होने से बचें। 7 और 8 तारीखें अशुभ।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपकी राशि पर बना हुआ ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा, किसी भी तरह का नया कार्य-व्यापार आरंभ करना हो, नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा प्रतियोगिता में बैठना हो तो यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है निर्णय लेने में विलंब ना करें। विदेशी नागरिकता हेतु वीजा आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, दैनिक व्यापारियों के लिए और भी लाभ रहेगा। 17,18 और 19 तारीखें अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- माह का आरंभ कुछ असमंजस की स्थिति रखेगा, कई बार निर्णय लेने में आप असहज महसूस करेंगे किंतु, कठोर निर्णय लेते हुए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देंगे तो उस सफलता का पारितोषिक उतना ही बड़ा होगा। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। 20 और 21 तारीखें अशुभ।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आपके लिए ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलता के द्वार खोलेगा, विशेषकर के रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी किंतु, यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटना से बचें और सामान चोरी होने से भी बचाएं। विद्यार्थियों के लिए माह और भी बेहतर रहेगा शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी इक्षित विषय का चयन भी कर सकते हैं। 22, 23 और 24 तारीखें अशुभ।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपके लिए ग्रह गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा, जो कार्य आपको अधिक कठिन लग रहा होगा वह बड़ी सहजता से संपन्न हो जाएगा किंतु, पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति रहेगी, माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से बचें। विवाह संबंधी वार्ता में कुछ अड़चन आ सकती हैं उसे तूल न दें, सहजता से सुलझाएं। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने का अच्छा अवसर। 15 और 16 तारीखें अशुभ।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपके लिए ग्रह-गोचर साहस एवं ऊर्जाशक्ति की वृद्धि कराएंगे। किसी भी तरह की नई योजना का शुभारंभ करना चाहें तो इसका परिणाम आपके पक्ष में तो रहेगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्य अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। संबंधी वार्ता सफल रहेगी ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा दैनिक व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर। 27 और 28 तारीखें अशुभ।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि- ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपको किसी महंगी वस्तु का क्रय कराएगा, मकान वाहन के क्रय की भी चिंता दूर होगी किंतु, परिवार में कुछ विवाद अथवा अलगाव की संभावना बनेगी इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। झगड़े विवाद से दूर ही रहें, बेहतर रहेगा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना शुभ दायक रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 20 और 21 तारीखें अशुभ।

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपकी राशि पर कई ग्रहों का योग तनाव के बावजूद विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेगा, इन्हीं ग्रहों के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप आप बड़ी से बड़ी समस्या को भी आसानी से सुलझा लेंगे। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी, संतान प्राप्ति के भी योग, विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में बैठने का बेहतरीन अवसर। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 5 और 6 तारीखें अशुभ।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- माह के ग्रह-गोचर काफी मिलाजुला फलदायक सिद्ध होंगे, अत्यधिक यात्राएं और अपव्यय से आर्थिक तंगी की संभावना रहेगी किंतु, मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग बना हुआ है फिर भी विलासिता संबंधी मामलों पर अधिक व्यय करने से बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए पढ़ाई में और मेहनत करनी चाहिए। 15 और 16 तारीखें अशुभ।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- ग्रह-गोचर आय के साधन बढ़ाएंगे काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा वापस आने की संभावना। पराक्रम की वृद्धि होगी किंतु परिवार के सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें । कुछ शारीरिक पीड़ा हो सकती है शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, चुनाव संबंधी कोई अवसर मिल रहा हो तो उसे स्वीकार करें। विदेशी नागरिकता अथवा कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर। 9 और 10 तारीखें अशुभ । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें