फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 19 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 19 May 2020 07:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 19 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भी शुभ समाचार मिलेंगे। यदि सिंगल हैं तो आपके दिल को कोई भा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार के अवसर रहेंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को अपने प्रिय की क्रिएटिविटी देखकर खुशी होगी और कुछ नया सोचेंगे जिससे भविष्य को सुंदर बनाया जा सके।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। मन में जीवनसाथी के काम को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय का साथ मिलेगा और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और एक दूसरे के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। घंटों फोन पर बातचीत करेंगे और रिश्ते में दूरी का एहसास एक दूसरे को नहीं होने देंगे। गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज जीवनसाथी का मूड थोड़ा ऑफ रहेगा। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज शांतिपूर्ण रहेगा और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने रिश्ते के अच्छे पलों का अनुभव होगा। कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर आप गंभीर नज़र आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज शांति से काम लेना होगा। साथी से तकरार होने की संभावना है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। संतान से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। लाइफ पार्टनर कोई खास डिश बनाकर आपके दिन को बना सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम को आपकी चिंता सता हो सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और अपने जीवनसाथी का सहयोग आपके हर काम में रहेगा जिससे आप मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रियतम का मूड अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लकर झगड़ा कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन पूरी तरह से प्रेम पूर्ण रहेगा और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने रिश्ते में सच्चाई का एहसास होगा जिससे रिश्ते में खूबसूरती आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें