फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मई राशिफल: मंगलवार को इन सात राशि वालों को रहना होगा सावधान, ग्रह नक्षत्र के हैं अशुभ संकेत

Tue, 19 May 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 19, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 19 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपने व्यवहार में कुछ हल्के-फुल्के बदलाव महसूस होंगे। आप ज्यादा सशक्त होकर काम को करना चाहेंगे लेकिन मानसिक परेशानी आपको रोक सकती है। किसी बात को लेकर आप कुछ समय से परेशान चल रहे हैं, उसे सबसे पहले हल करें ताकि इस से बाहर निकल पायें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके इंतजार में रहेंगे। इनकम बढ़ेगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी शुभ समाचार मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आप हर काम को और भी अच्छे ढंग से करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इच्छाशक्ति भी मजबूत होगी। आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। व्यापार भी लाभ देगा। गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार के अवसर रहेंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को अपने प्रिय की क्रिएटिविटी देखकर खुशी होगी और कुछ नया सोचेंगे जिससे भविष्य को सुंदर बनाया जा सके।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम में मेहनत करके अपने आप को साबित करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। कुछ लोग विदेश जाने के बारे में विचार करेंगे और कुछ लोग जो पहले से विदेश में हैं उन्हें अपने देश लौटने का मौका मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी करने के लिए आप को और अधिक ध्यान से काम करना होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय का साथ मिलेगा और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके रुके हुए काम भी होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। इनकम में भी बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और एक दूसरे के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। घंटों फोन पर बातचीत करेंगे और रिश्ते में दूरी का एहसास एक दूसरे को नहीं होने देंगे। गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है परंतु मेहनत करना जारी रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में बनते बनते रुकावट आ सकती है जिसके कारण आप थोड़े परेशान होंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन दिन ढलने से पहले ही आर्थिक स्थितियां परिवर्तित होंगी और कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपका आत्मविश्वास लौटेगा। काम के सिलसिले में सुखद नतीजे हासिल होंगे। आपका बॉस भी आपसे इंप्रेस रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों से आप मजबूत बनेंगे। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बैंक लोन मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप खुद के बर्ताव में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लोगों को अपना बनाने की कोशिश करेंगे। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा जिसके बलबूते आपको कामों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी और आपका काम जो अब तक रुका हुआ था वह फिर से चालू हो जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज शांतिपूर्ण रहेगा और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने रिश्ते के अच्छे पलों का अनुभव होगा। कहीं रिश्ते की बात चल सकती है। सेहत मजबूत रहेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और दिमाग से काम लेना होगा तभी काम बनेंगे। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है लेकिन इस सबके बावजूद पारिवारिक संतुष्टि और परिवार के लोगों का साथ आपके लिए मजबूती का आधार बनेगा। काम के सिलसिले में आपको काफी ध्यान से काम करना होगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज शांति से काम लेना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन चिंता करने की बात नहीं। आपको मेहनत करनी चाहिए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। संतान से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में भी आज कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के बीच प्राथमिकताएं निर्धारित करेंगे और उसी के अनुसार काम करेंगे। काम के सिलसिले में आप पूरी तरह से अनुशासित रहेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में समय बिताएंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे जिससे परिवार वालों का स्नेह भी मिलेगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा कामों में रिस्क लेंगे जिससे बिजनेस में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम से कुछ निराशा हो सकती है और उन्हें लगेगा कि उन्हें अपनी मेहनत का सही फल नहीं मिल रहा जिससे वो थोड़े दुखी होंगे लेकिन हिम्मत न हारें और काम करते रहें। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और अपने जीवनसाथी का सहयोग आपके हर काम में रहेगा जिससे आप मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपका मानसिक तनाव भी खत्म होगा। आप में आत्मविश्वास भरा दिखाई देगा जिससे आप किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। संपत्ति का लाभ होगा। पारिवारिक सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। परिवार के लोगों का सानिध्य मिलेगा। इनकम में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। सेहत पर ध्यान देना होगा। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मन से प्रसन्न रहेंगे और दूसरों को खुशी देना चाहेंगे। भावुकता आपके अंदर होगी जिससे परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास रहेगा। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करना आपकी फितरत में है, इसे और मजबूत बनाएं। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।गृहस्थ जीवन पूरी तरह से प्रेम पूर्ण रहेगा और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने रिश्ते में सच्चाई का एहसास होगा जिससे रिश्ते में खूबसूरती आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें