फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 18 May 2020 07:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बंटाने का प्रयास करेगा। वहीं दांपत्य जीवन के सामान्य रहने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और अपने प्यार में कोई क्रिएटिव आइडिया लगाकर अपने प्रिय को खुश रखेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका जीवन साथी काफी समझदारी भरे निर्णय लेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है अथवा उनके साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिति बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ने से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी आपके साथ खुश रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को कष्ट हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को नाराज होने से बचना चाहिए।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा। हालांकि प्रियतम को आपसे ये शिकायत होगी कि आप उन्हें समय नहीं दे रहे हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ आप घर के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको कुछ अच्छा खिला सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सामान्य सामान्य रूप से बीतेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और आपको अच्छे नतीजे होंगे। आपका जीवन साथी भी समझदारी से काम लेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवन साथी को अपनी नौकरी बदलने का मन करेगा। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा और जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उन्हें आज अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तो दिन बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि आपका जीवन साथी और आप दोनों ही एक दूसरे से अपने मन की बातें जाहिर करते हुए अपने प्यार को जगायेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें