फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 17 मार्च : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sat, 16 Mar 2019 05:33 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री और ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेषः  आपको अपने साथी का साथ बहुत आसानी से मिल जाएगा। आपकी साहसिक भावना आपके साथी को बहुत प्रभावित करेगी। यह आपके प्रिय के साथ लव रिलेशन बढ़ाएगा। गुस्सा आज ज्यादा आ सकता है। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभः  ऑफिस का कार्य आपको दिन भर व्यस्त रखेगा जिस कारण प्रेमी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाने के लिए आपको डिनर पर ले जाना पड़ सकता है। बाहर खूबसूरत शाम बिताने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन: आज मन शांत रखने की कोशिश करें। आज दिल खुश रहेगा परन्तु परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। स्थिति बेहतर होगी। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा मिलेगा जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्कः व्यक्तिगत जीवन बहुत अच्छा है लेकिन आप अपने साथी के साथ अभद्र व्यवहार न करे। परिवार में पति पत्नी अपनी जिम्मेदारियाँ को साझा करें। अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेगा जीवन साथी से कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंहः आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पार्टनर से कोई प्यारा सा उपहार मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से सुख की प्राप्ति होगी। अपने लव पार्टनर के साथ फ़ोन पर बात हो सकती है। व्यापार की नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या:  नए आइडिया के कारण प्रिय से वाद विवाद हो सकता है। हल्का जुकाम रह सकता है। आज आपका दिल कहीं बाहर जाने को कर सकता है। अगर आज अपने प्रिय के साथ घूमने जा रहे हैं तो वाद विवाद से बचिए। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुलाः आप अपने साथी की प्रशंसा पाने के मूड में हैं। आपके साथी के साथ प्यार भरी बातचीत आपको खुश करेगी। अपने साथी के साथ भावनात्मक रिश्ते में स्थिरता आयेगी। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिकः  लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा। नए मित्र या सम्बन्ध बन सकते है। हालांकि इसी समय आप पर काम का भी दबाव रहेगा। इस कारण आप अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु:  माता की सेहत खराब हो सकती है अपनी माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आज आपका मन घर में परिवार के साथ ज्यादा लगेगा। आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर पर आ सकता हैं। शनि और केतु के कारण आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो प्रियजन से किसी छोटी सी बात  पर झगड़ा हो जायेगा और बात बड़ी बन सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकरः जब आप अपने प्रेमी के साथ हों तो अपना मन शांत रखने की कोशिश करें। आप अपनी लव लाइफ और रिलेशन को बेहतर रखने में सक्षम होंगे। यदि आप अपने पार्टनर की मन की स्थिति को समझेंगे और उसके अनुसार कार्य करेंगे तो आप उसका दिल जीत लेंगे। शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभः आज आप जोश से भरे रहेंगे। परिवार से लाभ होगा कोई खुशखबरी मिलेगी। युवक युवतियों में मतभेद पैदा हो सकता है लड़ाई झगड़ा हो सकता है। सोशल मीडिया पर डेटिंग करेंगे। परिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीनः शादीशुदा जोड़ो के लिए आज का दिन लाभकारी है। पार्टनर से आज प्यारी बातें होंगी। शादीशुदा लोग शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके नये दोस्त बन सकते हैं। घर में मनमुटाव सकता है। इसलिए आप घर के निर्णय सावधानी से लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें