पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 16 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की गलत आदतों से आप परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। अपने प्रिय को मिलने के लिए आप काफी उत्सुक रहेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। घर वाले आपके रिश्ते को कबूल कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। इस संबंध में आप अपने भाग्य को कोसते नजर आ सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रियतम को देखने के लिए मन तरसेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। जीवनसाथी पर आज अधिक प्रेम आएगा। वहीं प्रेम जीवन को लेकर आप खुश दिखाई देंगे। प्रियतम आज आपसे किसी मैसेज के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके हितों की पूरी तरह से ध्यान रखेगा। मन अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का करेगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अपने प्यार को लेकर आज आप थोड़े असुरक्षित नजर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन जीवनसाथी के कामकाज को लेकर आप चिंतित दिखाई देंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
जीवन साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज किसी साथी के सहयोग से प्रियतम को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए संभलकर चलना होगा। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।