फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 15 Apr 2020 12:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 15 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। संतान की बुरी आदतों से आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने प्रियतम से अधिक प्रेम मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
प्रेम जीवन हो या दांपत्य जीवन, आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की शिकायत कर सकता है। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आपके दिल में कोई दस्तक दे सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी की गलत आदतों के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव की सुगबुगाहट के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। रिश्ते में प्यार वाली तकरार देखने को मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज बहुत अच्छे नतीजे हाथ लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन कमजोर रहेगा। आज आप अपनी किस्तम को भी कोष सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथी के बुरे बर्ताव के कारण आप दुखी नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रियतम और आप अपने भविष्य के बारे में बात कर सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की बुरी आदतें आपको परेशान करेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिनमान ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने प्यार पर शक हो सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आज आप किसी को पसंद कर सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी आज आपके किसी कार्य का आग्रह कर सकता है। घर के कार्य में उनका हाथ बटाएं। प्रेम जीवन जीने वालों के सामने दिक्कतें आएंगी। प्रियतम आज आप पर बेवजह क्रोधित हो सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। साथी से प्यारभरी बातें होंगी। उनके साथ आप सपने संजो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी को आज दर्द की शिकायत रह सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। लव पार्टनर का मूड आज आपके ऊपर बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपके काम में मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
वैवाहिक जीवन के लिए आनंद से भरा दिन रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी डिश बनाकर खिला सकता है। वहीं प्रेम जीवन में जी रहे जातकों का अपने प्रियतम के साथ झगड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें