फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 जनवरी: इन सात राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी चुनौतियां

Tue, 14 Jan 2020 07:42 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 जनवरी 2020 का लव राशिफल (Daily love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उनका और आपका दोनों का कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे, हालांकि दांपत्य जीवन में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
शादीशुदा जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा और अपने प्रिय से खूबसूरत बातें करेंगे और उन्हें प्रभावित करने में सफल रहेंगे। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने प्रिय के साथ कुछ बेहतर पल बिताएंगे, जिसमें केवल आप और आपका प्रिय होगा। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आएंगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
प्रेम संबंधों में दिक्कतें हो सकती हैं और जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
प्रेम जीवन में आज धूप छांव के स्थिति रहेगी, जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें आज तनाव से मुक्ति मिलेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
प्रेम संबंधों में कठिनाईयां आएंगी। प्रियतम को किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में उनकी मदद करें और उन्हें परेशानी से बाहर निकालें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
दांपत्य जीवन में आपको प्रेम और सुख मिलेगा और आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रियतम को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रियतम का मन आज उदास रहेगा। हो सकता है ये उदासी आपकी वजह से आए। ऐसे स्थिति में उनके मन की बात को समझें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें