फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी राशिफल: मंगलवार को बनेगा सौभाग्य योग, ये चार राशियां होंगी भाग्यशाली

Tue, 14 Jan 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति से काम की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग काम में भी आपको मदद देगा जिससे, कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन आकस्मिक धन लाभ की स्थिति बनेगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मन में कई विचारधाराएं एक साथ चलेंगी। जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उनका और आपका दोनों का कमजोर हो सकता है। कठिन चुनौतियों को आप आसानी से हल कर पाने में सफल होंगे जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर काम के चलते आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। दोस्तों और अपने प्रिय जनों के साथ आनंददायक यात्रा की कोशिश करेंगे जिसमें सफलता मिलेगी धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
बढ़ते हुए खर्चों के बीच आमदनी में बढ़ोतरी आपको भरी  दोपहरी की धूप में छांव का आनंद देगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपके ऑफिस में कुछ बाधाएं आपकी राह रोकेंगे लेकिन अपनी तेज बुद्धि और काले को चलता के चलते आप उनको भी जीत लेंगे पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे, हालांकि दांपत्य जीवन में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो भविष्य में आपके लाभ का मार्ग खोलेंगे। शादीशुदा जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय व्यक्ति के साथ वक्त बिताने के अवसर मिलेंगे। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे, लेकिन आपको खबर आने की आवश्यकता नहीं होगी। व्यापार के सिलसिले में उत्तम धन लाभ होगा और आज का दिन कोई नई डील साइन करने के लिए बेहतर रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतर है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
परिवार में आपको आवश्यकता के अनुसार दखलअंदाजी करनी होगी, तभी वातावरण अच्छा बनेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और आपको कुछ नया सीखने में आसानी होगी। प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा और अपने प्रिय से खूबसूरत बातें करेंगे और उन्हें प्रभावित करने में सफल रहेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। आमदनी में कमी होगी लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने ऑफिस में अलग ही पहचान बना पाएंगे और आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपकी हेल्थ सुधरेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल आने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने के साथ-साथ मांजा की स्थिति भी बेहतर बनेगी और आप कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का वादा मैं आपको खुशी देगा और आपको किसी यात्रा पर जाने से भी अच्छा अनुभव मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने प्रिय के साथ कुछ बेहतर पल बिताएंगे, जिसमें केवल आप और आपका प्रिय होगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे उन्हें को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपके परिवार में छोटे लोगों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। अपने काम के क्षेत्र में आप पूरा फोकस लगा पाएंगे। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा जिससे कार्य में सफलता मिलेगी और आपके रुके हुए काम बनेंगे। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको मजबूती देगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा और अपनापन भी वृद्धि को प्राप्त होगा धन संचय करने में सफलता मिलेगी परिवार के छोटो का सुख भी आपको प्राप्त होगा प्रेम संबंधों में दिक्कतें हो सकती हैं और जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन आपके कहीं रुके हुए काम अचानक से बनेंगे, जिससे आपको काफी अच्छे अनुभूति होगी। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार करना ही आपके लिए आवश्यक होगा वरना परेशानी आएगी। अच्छा भोजन करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको दुखी कर सकती है। प्रेम जीवन में आज धूप छांव के स्थिति रहेगी, जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें आज तनाव से मुक्ति मिलेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिल थोड़ा कमजोर हो सकता है, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित होगा जिसकी वजह से आपके खर्चे भी काफी होंगे और आप मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आपके ऑफिस में आपका काम लोगों को पसंद आएगा और आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन कोई नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में ठहराव आएगा और स्थितियां अनुकूल बनेगी, लेकिन प्रेमी जनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपने ऑफिस में जमकर पसीना बहाएंगे और उसका अच्छा लाभ भी मिलेगा। उनकी इनकम बढ़ेगी और आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुरानी अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में आपको प्रेम और सुख मिलेगा और आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रियतम को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप मजबूती से अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके ऑफिस में आपको काफी ध्यान से काम करना होगा, क्योंकि आपके विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा जिससे आपके कई काम बनेंगे और आपके काम में मजबूती आएगी परिवार का वातावरण थोड़ा सा कमजोर रह सकता है और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। खर्चों में अधिकता होगी, लेकिन आप उनसे खुश रहेंगे, क्योंकि वह आप अपने सुख सुविधाओं पर करेंगे स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और तनाव से मुक्ति पाने के लिए आपको खुद ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें