फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 14 Apr 2020 07:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का मिजाज आज गुस्से वाला रहेगा। उनके गुस्से को ठंडा करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रियतम से मिलने की तड़पन रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। जीवनसाथी काम की वजह से थकान महसूस कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी। साथ ही दोनों के बीच तकरार भी संभव है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण समय रहेगा। संतान को लेकर आप दोनों चिंतित रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
वैवाहिक जीवन के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन होने की प्रबल संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को आज सामान्य परिणाम मिलने के आसार हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। प्रियतम और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में पूर्व के मुकाबले थोड़े सुख भरे पल आएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। आप अपने प्रियतम के साथ भविष्य की योजना पर विचार कर सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और आप दोनों मिलकर घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें