फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 12 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 12 May 2020 04:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 12 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहतर तरीके से चलेगा, जिसे आप अच्छे से इंजॉय करेंगे और आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम से बात करके दिल को तसल्ली होगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन तनाव पूर्ण रहेगा। खासकर जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। लव पार्टनर के मूड शांत रखना आज आपके लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन को अपने लवर के साथ एंजॉय करेंगे। उनसे खूब बातें करेंगे। रोमांस बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को भी आज के दिन का अच्छा नतीजे मिलेंगे। आप की आपसी समझदारी बढ़ेगी। रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में क्लेश पूर्ण स्थितियां रहेंगी। जीवनसाथी को घरवालों से शिकायत हो सकती है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर से दिल की बातें होंगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को कोई फायदा मिल सकता है। दोनों के बीच तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में भी स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी गुस्से भरा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आपके प्रिय से आपकी झड़प हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बरकरार रहेगा। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे समाचार मिलेंगे। आपको रोमांस का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को संतान से सुख मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी शांति मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को आपसे शिकायत रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें