फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 1 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 01 May 2020 05:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 1 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
संतान सुखी रहेगी और प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सकारात्मक बर्ताव देखकर आप प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं आज उन्हें कहीं से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से मिलने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जो एक तनाव की स्थिति थी, उससे अब मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रियतम के साथ आप भविष्य के सपने बुन सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका जीवन भी मधुरता से भरा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि वह थोड़े नाराज हो सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
आप की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ज्यादा भी हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जो किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान से भी खुशी होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उन्हें अपनी संतान से भी सुख मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें