फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मई राशिफल: शुक्रवार को चमकेगा इन छह राशि वालों का सितारा, अच्छी खबर मिलने की है संभावना

Fri, 01 May 2020 05:45 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 1, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 1 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप के काम से प्रोडक्टिविटी साफ दिखाई देगी। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। मानसिक तनाव में कमी होगी। संतान  सुखी रहेगी और प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण आप अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पिताजी का भी सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर में रहकर घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।  केवल खाने-पीने और व्यायाम ना करने से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।  प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जो एक  तनाव की स्थिति थी, उससे अब मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको पढ़ाई के सिलसिले में भी अच्छा लाभ मिल सकता है।  काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका जीवन भी मधुरता से भरा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक साबित होगा।  आपकी इनकम  में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आपसी कोई विवाद भी है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।  काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और अनुशासित रहकर काम करना आपको फायदा दिलाएगा।पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि वह थोड़े नाराज हो सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन के बीच बढ़िया तालमेल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। कुछ घरेलू खर्चा करेंगे और किसी चला अथवा चल संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें। दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने काम में उठाएंगे। आपका बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ज्यादा भी हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।जो किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को उत्तम लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने बॉस से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा लेकिन बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे।इनकम सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान से भी खुशी होगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान से तथा समय रहते अपने काम को निपटाना एक चुनौती होगा। व्यापारी वर्ग को थोड़ा धैर्य रखते हुए अपने प्रयास करने चाहिएं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का दखलअंदाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इनकम के मामले में आज आप लकी रहेंगे और आप को उत्तम धन मिलेगा। विरोधियों से थोड़ा सावधान होने की कोशिश करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।  जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उन्हें अपनी संतान से भी सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज काफी आसानी होगी और उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें, बेवजह का खानपान आपको परेशान कर सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन कठिन रहेगा, इसलिए मेहनत तो करें लेकिन सोच समझकर और सही दिशा में करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें