फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 09 जून: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 09 Jun 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 09 जून 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों से बातचीत करके मन हल्का करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन हो या दांपत्य जीवन, आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में मन कम लगेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के चेहरे पर चिंता का भाव रहेगा। उनका हौंसला बढ़ाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव की सुगबुगाहट के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज बहुत अच्छे नतीजे हाथ लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन कमजोर रहेगा। जीवनसाथी को आपकी किसी आदत से दिक्कत होगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। लव पार्टनर की नाराजगी आपको समझनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान की सेहत का ध्यान रखें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिनमान ज्यादा अच्छा नहीं है। लव पार्टनर को आपके प्यार पर शक हो सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें पेश आएंगी। रिश्ते में कोई तीसरा शख्स आ सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। प्रियतम से रिश्ते सुधरेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। आपको अपनी कुछ छुपी हुई बातें उन्हें बतानी चाहियें ताकि उनका आप पर विश्वास जम सके। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपके काम में मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। खासकर जीवनसाथी या संतान की सेहत बिगड़ सकती है। उनका ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। साथी से मिलना संभव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें