फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

08 जून राशिफल: इन चार राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है सोमवार का दिन

Mon, 08 Jun 2020 07:37 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 08, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 08 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी लेकिन काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव आपके लिए काफी अधिक होगा। कुछ बेवजह की चिंताएं और अंजाना डर आपको परेशान करेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। अनचाही यात्रा के योग बनेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आपका आत्मविश्वास काफी अधिक होने से कामों में सफलता मिल ही जाएगी। कुछ दिक्कतें जरूर रहेंगी। आपके अपने अड़चनें पैदा करेंगे। गृहस्थ जीवन चिंता ग्रस्त रहेगा। एक-दूसरे पर किसी बात को लेकर शक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मानसिक चिंताओं से घिरा रहेगा। आपको अनेक चिंताएं रहेंगी जो आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं। इसलिए ज्यादा सोचने की आदत से बचें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको चुनौतियों की परवाह नहीं करनी चाहिए। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपके साथ रोमांटिक बातें करेगा। आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कर्मठ बनेंगे। इसी वजह से आपको काम के सिलसिले में बेहद ही अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे के प्रति लगाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में एक दूसरे के प्रति गलत बर्ताव दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज के दिन कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आज फोन पर काफी बिजी रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे और पुराने खर्चे जो सिर पर चढ़े आ रहे हैं उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। काम के सिलसिले में आप तेज बुद्धि से काम लेंगे। वह आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। आपका प्रिय रिश्ते में और अधिक गहराई तक जाकर आपको प्यार करेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और इनकम में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपको अपने साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। संपत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार वालों को वक्त देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी थोड़ी ईगो तो दिखाएगा लेकिन प्यार भी करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके खर्चों में कमी आएगी। इनकम भी बढ़ेगी जिससे आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। काम के सिलसिले हुए आप मास्टरमाइंड बनेंगे और आपकी मेहनत आपको अच्छे फल प्रदान करेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बड़ी प्यारी मीठी बातों के साथ गुजरेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपनी बात अपने प्रिय से कहने में सफल रहेंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत मानसिक चिन्ता और खर्चों के साथ होगी जो शाम होते-होते ठीक हो जाएंगी और आपका आप पर खुद पर आत्मविश्वास मजबूत होगा। काम के सिलसिले में आप काफी मेहनती रहेंगे और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा और शानदार रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। हल्की-फुल्की झड़प भी हो सकती है। रिश्ते में ऐसा होना रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी बात को लेकर आप जिद्दी या अडियल रवैया अपना सकते हैं जिससे दिक्कतें बढ़ेंगी। गृहस्थ जीवन में खुशियों में कमी आएगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं या उभर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कम्युनिकेशन का फायदा उठाकर एक दूसरे से बातचीत करने में सफलता मिलेगी। कोई पुराना रिश्ता दोबारा शुरू हो सकता है। काम के सिलसिले में सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको आपकी मेहनत के अनुसार अच्छा पद भी मिलेगा और फायदा भी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में पूरा ध्यान दे पाएंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजों हासिल होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे लेकिन फिर भी आप खुश रहेंगे। आपकी खुश मिजाजी आपके रिश्तो में नई जान फूंक देगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी घर परिवार के कार्य में आपकी मदद करेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें