फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 02 जून: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 02 Jun 2020 07:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 02 जून 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। प्रियतम का रवैया आपके प्रति उखड़ा-उखड़ा नजर आएगा। रिश्ते में कोई तीसरा शख्स भी प्रवेश कर सकता है। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान कमजोर है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। रिश्ते को लेकर आपके मन में उदासीनता का भाव नजर आ सकता है। प्यार में सबकुछ नीरस लग सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे जातकों के लिए अच्छा दिन है। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपकी हिम्मत बनेगा। यदि जीवनसाथी से दूर हैं तो उनसे प्यारभरी बातें होंगी। आपकी चिंता भी उन्हें रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रियतम को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। प्रियतम का मूड आपकी वजह से ऑफ हो सकता है। इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनका मूड बिगड़े। शादीशुदा जातकों को आज के दिन अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप उन चुनौतियों को संभाल लेंगे। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुछलोग आपके प्यार को बदनाम कर सकते हैं। उनसे बचें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे। यदि साथी से दूर हैं तो उनके मिलने की तड़पन रहेगी। जल्दी ही मुलाकात करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। प्रियतम आपसे कुछ ऐसी डिमांड कर सकता है जिसे पूरा कर पाना आपके लिए संभव नहीं होगा। ऐसे में उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें